1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. देव पटेल ने किया खुलासा, ये हैं ‘Lion’ में काम करने की वजह

देव पटेल ने किया खुलासा, ये हैं ‘Lion’ में काम करने की वजह

 Published : Nov 25, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 12:46 pm IST

देव पटेल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2008 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉन मिलेनियर’ से की थी। फिल्म दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था। खासकर देव ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब सराहना हासिल की।

dev- India TV Hindi
dev

लॉस एंजिलिस: भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2008 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉन मिलेनियर’ से की थी। फिल्म दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था। खासकर देव ने अपनी पहली ही फिल्म से  दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब सराहना हासिल की। पिछले कुछ वक्त से अपनी शुक्रवार को रिलीज हुई ‘लॉयन’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में देव ने कहा कि उनके जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव उनकी मां का है और उन्हीं के लिए वह फिल्म ‘लॉयन’ करना चाहते थे।

इसे भी पढ़े:-

‘लॉयन’ की प्रशंसा आलोचकों ने भी की है। यह फिल्म एक युवा लड़के सारू ब्रियरली की सच्ची कहानी पर आधारित है जो कोलकाता के एक रेलवे स्टेशन पर अपने भाई और मां से बिछड़ जाता है और घर से एक हजार मील दूर पहुंच जाता है। देव ने इस फिल्म में सारू नाम के लड़के की भूमिका निभाई है जिसे ऑस्ट्रेलिया की एक महिला गोद ले लेती है।

इनमें उनकी मां की भूमिका निकोल किडमैन ने निभाई है और भारतीय मां की भूमिका में प्रियंका बोस नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन ग्रेथ डेविस ने किया है। यह 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन