1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. माईली और हेम्सवर्थ के बीच तलाक को अंतिम रूप दिया गया

माईली और हेम्सवर्थ के बीच तलाक को अंतिम रूप दिया गया

 Published : Jan 29, 2020 09:30 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 09:30 pm IST

गायिका माईली साइरस और अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ के बीच तलाक को अंतिम रूप देने के बाद ये दोनों कथित तौर पर अब सिंगल हैं।

माईली और हेम्सवर्थ के...- India TV Hindi
माईली और हेम्सवर्थ के बीच तलाक को अंतिम रूप दिया गया

लॉस एंजेलिस: गायिका माईली साइरस और अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ के बीच तलाक को अंतिम रूप देने के बाद ये दोनों कथित तौर पर अब सिंगल हैं। बिलबोर्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत के ब्यौरे से यह पता चलता है कि लॉस एंजेलिस के एक न्यायाधीश ने मंगलवार को इनके बीच तलाक को अंतिम रूप दिया, जिससे इनकी शादीशुदा जिंदगी का यहीं अंत होता है।

साल 2018 के दिसंबर में शादी करने के आठ महीने के बाद ही ये दोनों अलग हो गए थे और इसके बाद अगस्त में लियाम ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी।

क्या पहले से शादीशुदा हैं आसिम और हिमांशी?

अपने अलगाव की घोषणा करते हुए दोनों ने एक बयान में कहा कि वे खुद पर और अपने करियर पर ध्यान देने का निर्णय ले रहे हैं और दोनों के पास जितने भी पालतू जानवर हैं वे उनके समर्पित पालक बने रहेंगे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन