1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. फैशन डिजाइनर ने सेलेना गोमेज को बताया ‘बेहद बदसूरत’

फैशन डिजाइनर ने सेलेना गोमेज को बताया ‘बेहद बदसूरत’

 Published : Jun 16, 2018 08:41 am IST,  Updated : Jun 16, 2018 08:41 am IST

सेलेना गोमेज ने जहां एक अपनी जादूई आवाज से लोगों को दीवाना बनाया है, तो वहीं दूसरी ओर फैंस उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। आज वह उस मुकाम पर हैं जहां फैंस उनकी एक झलक के घंटों पलके बिछाए उनका इंतजार करते हैं। लेकिन हाल ही में एक फैशन डिजाइनर ने उन्हें लेकर विवादित बयान दे दिया है।

Selena- India TV Hindi
Selena

इटली: अमेरिकन सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सेलेना गोमेज ने जहां एक अपनी जादूई आवाज से लोगों को दीवाना बनाया है, तो वहीं दूसरी ओर फैंस उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। आज वह उस मुकाम पर हैं जहां फैंस उनकी एक झलक के घंटों पलके बिछाए उनका इंतजार करते हैं। लेकिन हाल ही में एक फैशन डिजाइनर ने उन्हें लेकर विवादित बयान दे दिया है। इतालवी फैशन डिजाइनर स्टेफानो गब्बाना ने सोशल मीडिया पर सेलेना गोमेज को 'बदसूरत' कहा है। दरअसल हाल ही में सेलेना की 5 लाल रंग की ड्रेस वाला एक कोलाज सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसमें से फैंस को किसी तस्वीर में सेलेक्ट करने के लिए कहा गया, जिसमें सेलेना सबसे खूबसूरत दिख रही हैं।

लेकिन स्टेफानो ने इस पर कमेंट करते हुए इटैलियन भाषा में 'अ प्रोपैरियो ब्रुटा!!!' लिखा, जिसका मतलब है कि वह बहुत बदसूरत हैं।' हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब स्टेफानो ने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी वह अपने विवादित बयानों और सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

उन्होंने तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "वह वास्तव में बेहद बदसूरत हैं।" वहीं, सेलेना के चाहने वालों को स्टेफानो की यह बयान बिल्कुन पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी पसंदीदा कलाकार का समर्थन करते हुए उनको फटकार लगानी शुरू कर दी। प्रशंसकों को स्टेफानो की यह टिप्पणी नागवार गुजरी और उन्होंने डिजाइनर को घृणित और अपमानजनक कहते हुए कहा कि उन्हें इस पर शर्म आनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन