1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बिना किसी पूर्व सूचना के ऑस्कर विजेता हेले बेरी मुंबई पहुंचीं

बिना किसी पूर्व सूचना के ऑस्कर विजेता हेले बेरी मुंबई पहुंचीं

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Nov 09, 2017 04:40 pm IST,  Updated : Nov 09, 2017 04:40 pm IST

ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेत्री हेले बेरी भारत में हैं और वह देश की वित्तीय राजधानी व मायानगरी की गलियों में खुद को 'खोने का आनंद' उठा रही हैं।

halle berry- India TV Hindi
halle berry

मुंबई: ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेत्री हेले बेरी भारत में हैं और वह देश की वित्तीय राजधानी व मायानगरी की गलियों में खुद को 'खोने का आनंद' उठा रही हैं। 'मॉन्सटर बॉल' और 'डाय अनदर डे' व 'एक्स-मेन' जैसी फिल्मों की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर खुलासा करते हुए भारत में अपनी मौजदूगी की जानकारी दी।

हेले ने बुधवार को एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज मुंबई में सूर्योदय देखा।" कुछ घंटों बाद पोस्ट की गई एक और तस्वीर में हेले घुटनों तक लंबी एक कैजुअल ड्रेस व पोनीटेल में नजर आ रही हैं। हेले ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "आज खुद को खोने के लिए समय निकाला।"

इस तस्वीर में लजीज कबाब के लिए प्रसिद्ध रेस्तरां बड़े मियां का बैनर नजर आ रहा है। हेले का यह भारत दौरा बगैर किसी प्रचार के बीच हुआ है और इसके पीछे का कारण भी अज्ञात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन