1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. साइओर्स रोनन को अभी भी होती है फिल्म की शुरुआत में बेचैनी

साइओर्स रोनन को अभी भी होती है फिल्म की शुरुआत में बेचैनी

 Published : Oct 30, 2019 10:15 am IST,  Updated : Oct 30, 2019 10:15 am IST

आयरिश-अमेरिकी मूल की 25 वर्षीय हॉलीवुड स्टार साइओर्स रोनन नौ वर्ष की आयु से नियमित रूप से फिल्मों और टीवी में काम कर रही है

साइओर्स रोनन- India TV Hindi
साइओर्स रोनन

आयरिश-अमेरिकी मूल की 25 वर्षीय हॉलीवुड स्टार साइओर्स रोनन नौ वर्ष की आयु से नियमित रूप से फिल्मों और टीवी में काम कर रही है, इसके बावजूद नई परियोजना के पहले कुछ दिनों में उन्हें अभी भी चिंता हो जाती है। द सन को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "मैं अक्सर शुरुआत में ही घबरा जाती हूं। सेट पर पहले कुछ दिन मुझे लगता है कि मैं यह नहीं कर सकती और मैं यही सोचती रहती हूं कि इस बार मैं ऐसा नहीं कर सकती.. मुझे नहीं पता कि मैं कैसे मैनेज करने जा रही हूं।"

रोनन ने आगे कहा, "फिर मैं शांत बैठती हूं और इस रचनात्मक प्रक्रिया को महसूस करती हूं, जिसके चलते मैं दूसरे कलाकारों के साथ काम करने में लय पकड़ लेती हूं।"

अभिनेत्री ने समझाया कि अन्य कलाकारों और क्रू मेम्बर्स के साथ एक परिवार की तरह महसूस करना उनके काम का एक पसंदीदा हिस्सा है। रोनन ने कहा, "जब फिल्म की शूटिंग पूरी होती है, मुझे हल्की सी उदासी होती है और ऐसा लगता है कि मैं अपने छोटे से परिवार को छोड़कर जा रही हूं।" उन्होंने आगे कहा, "यह कुछ ऐसा है, जो वास्तव में कभी नहीं जाता है। तुम्हें बस इसके साथ जीना सीखना पड़ता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन