1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल करने पर जेसन मोमोआ ने क्रिस पैट को लगाई डांट

प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल करने पर जेसन मोमोआ ने क्रिस पैट को लगाई डांट

 Published : Dec 04, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 05:04 pm IST

जेसन ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के एक संबोधन के दौरान विश्व के नेताओं से जलवायु संकट की दिशा के प्रयासों में कदम उठाने का आग्रह किया है।

प्लास्टिक बोतल का...- India TV Hindi
प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल करने पर जेसन मोमोआ ने क्रिस पैट को लगाई डांटी Image Source :

लॉस एंजेलिस: अभिनेता क्रिस पैट हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसे देख उनके दोस्त जेसन मोमोआ बेहद हैरान हो गए। तस्वीर में क्रिस अपने जिम में हाथ में प्लास्टिक की बोतल लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। एसेशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, जेसन को इसे देख हैरानी इस वजह से हुई कि उन्होंने प्लास्टिक के इस्तेमाल पर शिकंजा कसने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है और अब उनके ही दोस्त ऐसा कर रहे हैं।

इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए जेसन ने क्रिस से पूछ डाला, "भाई, मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन ये प्लास्टिक का बोतल क्यों? प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।"

जेसन मोमोआ ने क्रिस पैट को लगाई डांटी
जेसन मोमोआ ने क्रिस पैट को लगाई डांटी

जेसन ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के एक संबोधन के दौरान विश्व के नेताओं से जलवायु संकट की दिशा के प्रयासों में कदम उठाने का आग्रह किया है, उन्होंने इस दौरान कहा कि 'प्लास्टिक प्रदूषण' से समंदर जाम हो रहे हैं और यह दक्षिणी प्रशांत में आजीविका के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन