1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेनिफर लोपेज ने किया खुलासा, गरीबी में बिताया है बचपन

जेनिफर लोपेज ने किया खुलासा, गरीबी में बिताया है बचपन

 Published : Jan 30, 2017 07:40 pm IST,  Updated : Jan 30, 2017 07:40 pm IST

जेनिफर लोपेज ने आज अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है। आज वह उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां वह किसी भी महंगी से महंगी चीज को खरीद सकती हैं, लेकिन...

jennifer- India TV Hindi
jennifer

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अदाकारा और लोकप्रिय सिंगर जेनिफर लोपेज ने आज अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है। आज वह उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां वह किसी भी महंगी से महंगी चीज को खरीद सकती हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने फटे हुए जूते पहन कर अपने दिन काटे हैं। लोपेज अपनी पीढ़ी की बहुत सफल अभिनेत्री और गायिका हैं और उनके पास 30 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, लोपेज अपने गरीबी के दिनों को नहीं भूली हैं।

इसे भी पढ़े:-

गियुसेपे जानोती के साथ साझेदारी कर लोपेज ने जूतों की एक नई श्रृंखला निकाली है। हालांकि, न्यूयार्क को पास द ब्रोंक्स में पली-बड़ी लोपेज ने अपने बचपन के दिनों में गरीबी देखी है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज ने कहा, "मैंने अपने बचपन नें फटे हुए जूते भी पहने हैं। इसलिए, यह मेरे लिए बेहद खास बात है कि मैं गियुसेपे जैसे कलाकार के साथ जूतों की एक नई श्रृंखला जारी कर रही हूं।"

लोपेज का कहना है कि उन्होंने अपनी दो बहनों के साथ बचपन के दिनों में अपना कमरा भी शेयर किया है। उन्होंने कहा, "मेरा परिवार मेरी स्थिरता है। जब आप जूतों के बारे में सोचते हैं, तो आप अपनी जमीन से जुड़े रहने के बारे में भी सोचते हैं। मेरा इसके साथ एक संपर्क है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन