1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. क्लोई ने किया खुलासा, इसलिए नहीं पहनती थीं जीन्स

क्लोई ने किया खुलासा, इसलिए नहीं पहनती थीं जीन्स

 Published : Mar 22, 2017 05:36 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 05:36 pm IST

रियलिटी टीवी की जानी मानी शख्सियत क्लोई कर्दशियां इन दिनों जिन्स न पहनने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। क्लोई की अपनी डेनिम लाइन 'गुड अमेरिकन' है, लेकिन उनका कहना है कि...

khloe- India TV Hindi
khloe

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड रियलिटी टीवी की जानी मानी शख्सियत क्लोई कर्दशियां इन दिनों जिन्स न पहनने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। क्लोई की अपनी डेनिम लाइन 'गुड अमेरिकन' है, लेकिन उनका कहना है कि बुटिक्स में जींस खरीदने जाने पर अपनी साइज को लेकर टिप्पणियां सुनने के बाद काफी लंबे समय तक उन्हें डेनिम पहनने को लेकर शर्मिदगी महसूस होती थी।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लोई का कहना है कि पहले वह जीन्स पहनने से झिझकती थीं, क्योंकि कई बार जब वह अपनी बहनों किम और कर्टनी के साथ शॉपिंग के लिए जाती थीं, तब उन्हें अपनी फिगर के अनुरूप जीन्स चुनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।

क्लोई ने एक पत्रिका को इंटरव्यू के दौरान कहा, "जब मैं अपनी बहनों के साथ बड़े बुटिक्स में शॉपिंग के लिए जाती थी, तब वे 28 या 26 वेस्ट साइज की जींस खरीदती थीं। और मैं 31 साइज मांगती थी। तब सेल्स अस्टीटेंट मुझे देखकर अजीब-सी आवाज निकालती थीं और कहती थीं कि 'हमारे पास यह साइज नहीं है।"

क्लोई ने कहा, "इससे मुझे काफी शर्मिदगी होती थी और इस कारण लंबे समय तक मैंने जींस नहीं पहनी। इससे मुझे बेहद तकलीफ होती थी और काफी समय तक मैं उन शब्दों को लेकर दुखी रही।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन