1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. खानपान को लेकर सजग हैं किम-केनी

खानपान को लेकर सजग हैं किम-केनी

 Written By: IANS
 Published : Apr 16, 2015 05:41 pm IST,  Updated : Apr 17, 2015 03:30 pm IST

लॉस एंजेलिस: रिएलिटी टेलीविजन स्टार किम कर्दाशियां ने पति केनी वेस्ट के आहार का खुलासा किया है और आशा जताई है कि केनी के स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार की व्यवहारिकता उनके दोबारा मां बनने के

किम और केनी खानपान को...- India TV Hindi
किम और केनी खानपान को लेकर हैं काफी सजग

लॉस एंजेलिस: रिएलिटी टेलीविजन स्टार किम कर्दाशियां ने पति केनी वेस्ट के आहार का खुलासा किया है और आशा जताई है कि केनी के स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार की व्यवहारिकता उनके दोबारा मां बनने के लिए मददगार साबित होगी। किम ने बताया कि केनी अपने लिए निजी रसोईया और आहार विशेषज्ञ रखने के बाद से अपने खानपान को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं।

उन्होंने कहा, "केनी को पौष्टिक आहार लेना पसंद है और वह अपने आहार में अलग अलग तरह के भोजन का भी प्रयोग करते हैं। उनका निजी रसोईया है, जो हर सुबह आकर हम दोनों के लिए नाश्ता बनाता है और फिर हमसे दिन के खाने के बारे में चर्चा भी करता है। हमने एक आहार विशेषज्ञ भी रखा है, जो हर 10 दिन में हमारा आहार बदलता रहता है।"

किम ने पत्रिका 'हापर्स बाजार' को बताया, "मेरा मानना है कि जब आप माता-पिता बन जाते हैं, तो आप जहां तक संभव हो खालिस चीजों का प्रयोग करना चाहते हैं। मैं एक उदाहरण पेश करना चाहती हूं और खुद भी स्वाभाविक और स्वस्थ रहना चाहती हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन