1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. टेलर स्विफ्ट के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था शख्स, जानिए फिर क्या हुआ

टेलर स्विफ्ट के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था शख्स, जानिए फिर क्या हुआ

 Published : Apr 12, 2018 04:11 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 04:11 pm IST

हॉलीवुड की पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने भी अपनी जादुई आवाज और दिलकश अदाओं से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। लेकिन अब खबर आई है कि हाल ही में एक शख्स ने टेलर के घर में घुसने की कोशिश की है।

Taylor Swift- India TV Hindi
Taylor Swift

लॉस एंजेलिस: अक्सर फिल्मी हस्तियां अपनी अदाकारी और खूबसूरत अदाओं से हमेशा ही आम जनता को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हॉलीवुड की पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने भी अपनी जादुई आवाज और दिलकश अदाओं से दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। लेकिन अब खबर आई है कि हाल ही में एक शख्स ने टेलर के घर में घुसने की कोशिश की है। हालांकि टेलर स्विफ्ट के बेवर्ली हिल्स स्थित आवास के बाहर की दीवार फांदने की कोशिश कर रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लॉस एंजेलिस काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, स्विफ्ट की सुरक्षा टीम ने दीवार फांदने का प्रयास कर रहे शख्स जस्टिन क्रिस्टोफ लिली को कई बार चेतावनी देने के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। लिली पर किसी की संपत्ति में जबरन घुसने और निजी संपत्ति नहीं छोड़ने के आरोप लगाए गए हैं।

अब कहा जा रहा है कि उसे अधिकतम 6 महीने की सजा जेल में बितानी होगी। किसी समय में सैमुएल गोल्डवैन के स्वामित्व वाले इस मैंशन को पिछले साल ही लैंडमार्क घोषित किया गया था। स्विफ्ट ने इसे 2.5 करोड़ डॉलर में 2015 में खरीदा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन