1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. माइकल बी जॉर्डन बने 2020 के सबसे सेक्सी पुरुष, एक्टर ने कही ये खास बात

माइकल बी जॉर्डन बने 2020 के सबसे सेक्सी पुरुष, एक्टर ने कही ये खास बात

 Published : Nov 18, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 02:12 pm IST

माइकल को हाल ही में टाइम मैगजीन ने 2020 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया था।

Michael B Jordan- India TV Hindi
माइकल बी जॉर्डन बने 2020 के सबसे सेक्सी पुरुष Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता माइकल बी जॉर्डन को पीपुल मैगजीन (People magazine) ने  साल 2020 के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब दिया है। बता दें कि माइकल को ब्लैक पैंथर और क्रीड जैसी फिल्मों के लिए सराहना मिली है।

माइकल बी जॉर्डन ने कहा कि "यह एक अच्छा अहसास है। लोग अक्सर इस बात का मजाक बनाते थे कि माइक ये एक ऐसी चीज है, जो तुम्हें शायद कभी मिल ना पाए, लेकिन इसका हिस्सा बनना अच्छा है।"

क्या जस्टिन बीबर बनने वाले हैं पिता? वाइफ हेली बीबर का बयान आया सामने

माइकल को हाल ही में टाइम मैगजीन ने 2020 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया था।

माइकल ने Fruitvale Station और Just Mercy में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरी। साल 2018 में ब्लैक पैंथर मूवी से लाइमलाइट लूटी, जिसमें उन्होंने एरिक की भूमिका निभाई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो माइकल अगली बार टॉम क्लेन्सीज विदाउट रिमोर में दिखाई देंगे, जहां वह एक यूएस नेवी सील जॉन क्लार्क की भूमिका निभाएंगे। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन