1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मिशेल कीगन ने बताया, किन 2 चीजों के कारण तैयार होने में लगता है वक्त

मिशेल कीगन ने बताया, किन 2 चीजों के कारण तैयार होने में लगता है वक्त

 Published : Apr 01, 2017 01:39 pm IST,  Updated : Apr 01, 2017 01:39 pm IST

जब बात किसी फिल्मी हस्ती के बारे में तो लोग सोचते इन्हें तो तैयार होने में और भी ज्यादा समय लगता होगा। लेकिन हाल ही में हॉलीवुड अदाकारा मिशेल कीगन ने बताया है कि वह जल्द ही तैयार हो जाती हैं और बस दो चीजें ऐसी हैं...

michelle- India TV Hindi
michelle

लॉस एंजेलिस: अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि लड़कियां तैयार होने में बहुत वक्त लगाती हैं। खासतौर पर जब बात किसी फिल्मी हस्ती के बारे में तो लोग सोचते इन्हें तो तैयार होने में और भी ज्यादा समय लगता होगा। लेकिन हाल ही में हॉलीवुड अदाकारा मिशेल कीगन ने बताया है कि वह जल्द ही तैयार हो जाती हैं और बस दो चीजें ऐसी हैं, जिनकी वजह से उन्हें तैयार होने में देरी हो सकती है।

कीगन ने एक शो के दौरान बताया, "मैं बहुत जल्द तैयार हो जाती हूं, अगर मेरे बाल पहले से धुले हुए हैं तो मुझे वास्तव में अपने बालों के साथ ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है और मैं बस बालों में हेयरड्रायर के साथ ब्रश करती हूं, इसलिए अगर मेरे बाल पहले से धुले हैं और मुझे पता है कि क्या पहनना है तो सामान्यतया एक घंटे से 45 मिनट का वक्त तैयार होने में लगता है।"

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अभिनेत्री ने कहा कि दो चीजों की वजह से उन्हें तैयार होने में देर लग सकती है। अभिनेत्री के मुताबिक, "मुझे देरी तब होती है जब मुझे नहीं पता मैं क्या पहनने वाली हूं, इसलिए मैं कई कपड़े पहनकर देखती रहती हूं कि कौन सा जंच रहा है और कमरे में चीजें बिखरी रहती हैं और जब मुझे बाल धोना होता है और सुखाना होता है तो इन दो चीजों के चलते मुझे तैयार होने में वक्त लग जाता है, अगर सब कुछ पहले से तैयार है तो फिर सब ठीक है।"

कीगन ने कहा कि वह अपने ब्रांड के लिए एक्सेसरीज लाइन डिजाइन करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि अक्सर इस बारे में उनसे पूछते रहते हैं और इस साल भी वह काफी व्यस्त हैं, लेकिन भविष्य में वह डिजाइन करना जरूर चाहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन