1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. रेबेल विल्सन ने कहा कि उनका कोई दोस्त नहीं था

रेबेल विल्सन ने कहा कि उनका कोई दोस्त नहीं था

 Written By: IANS
 Published : Apr 13, 2015 11:28 am IST,  Updated : Apr 13, 2015 11:53 am IST

लॉस एंजेलिस: ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रेबेल विल्सन का कहना है कि स्कूल के दिनों में उनका कोई दोस्त नहीं था, क्योंकि उनमें अपने साथ पढ़ने वाले दूसरे बच्चों से बात करने का हौसला नहीं था। विल्सन

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रेबेल विल्सन का कहना है कि स्कूल के दिनों में उनका कोई दोस्त नहीं था, क्योंकि उनमें अपने साथ पढ़ने वाले दूसरे बच्चों से बात करने का हौसला नहीं था। विल्सन (29) ने कहा, "जब मैं हाई स्कूल में पढ़ती थी, तब न कोई मुझे जानता था, न पसंद करता था। मेरा कोई दोस्त नहीं था, क्योंकि मैं बहुत शर्मीली थी और सबसे अलग-थलग रहती थी। अब मैं काफी कुछ सीख गई हूं, खासकर काम के क्षेत्र में, लेकिन उस वक्त ऐसा नहीं था। जब भी मैं किसी से बात करती थी, तो घबराहट के मारे लाल पड़ जाती थी।"

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, विल्सन ने बाद में अपनी जिंदगी को बदलने और नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया और नए दोस्त बनाए।

उन्होंने बताया, "यह बड़े दुख की बात है, लेकिन तब मैंने एक फैसला किया और सोचा कि मुझमें कुछ भी गलत नहीं है, मेरे भी दोस्त हो सकते हैं। मुझे बस आत्मविश्वास लाने और खुद के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन