1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 30 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करेंगे ये मशहूर हॉलीवुड एक्टर

30 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करेंगे ये मशहूर हॉलीवुड एक्टर

 Published : May 23, 2018 10:05 pm IST,  Updated : May 23, 2018 10:05 pm IST

गेरे ने कहा कि वह टॉम रॉब स्मिथ द्वारा लिखित श्रृंखला में टेलीविजन पर वापसी करने से काफी खुश हैं।

richard gere- India TV Hindi
richard gere

लंदन: हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे 'मदरफादरसन' शो के साथ लगभग 30 वर्षों बाद टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। 'बीबीसी डॉट कॉम' के अनुसार, वह बीबीसी के इस नए शो में अमेरिकी मीडिया शख्सियत का किरदार निभाएंगे, जिसमें 'पीकी ब्लिंडर्स' की कलाकार हेलन मैकक्रोरी भी होंगी।

गेरे ने कहा कि वह टॉम रॉब स्मिथ द्वारा लिखित श्रृंखला में टेलीविजन पर वापसी करने से काफी खुश हैं।

'मदरफादरसन' एक व्यवसायी पिता मैक्स (गेरे), उनकी पूर्व पत्नी (हेलन) और उनके बेटे कैडेन (हावल) की कहानी है। श्रृंखला में बीबीसी स्टूडियो ड्रामा लंदन द्वारा बनाए गए घंटे भर के आठ एपिसोड होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन