1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. गायिका सारा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने का इरादा बदला

गायिका सारा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने का इरादा बदला

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 08:55 am IST,  Updated : May 16, 2015 08:55 am IST

मॉस्को: ब्रिटिश गायिका सारा ब्राइटमैन ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का सफर करने का अपना इरादा बदल दिया है। सारा को एक सितंबर को रवाना होने वाले अंतरिक्ष यान रशियन

सारा ने...- India TV Hindi
सारा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने का इरादा बदला

मॉस्को: ब्रिटिश गायिका सारा ब्राइटमैन ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का सफर करने का अपना इरादा बदल दिया है। सारा को एक सितंबर को रवाना होने वाले अंतरिक्ष यान रशियन सूयज टीएमए-18एम से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का सफर करना था, लेकिन उन्होंने यह योजना स्थगित कर दी है। सूयज अब केवल दो लोगों को लेकर जाएगा।

सूत्र ने बुधवार को कहा कि सारा की सीट खाली ही रहेगी, क्योंकि इस तरह के महान मिशन की शुरुआत होने से महज तीन माह पूर्व किसी अन्य को लेना और उसे इसके लिए तैयार करना कठिन है।

अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी 'स्पेस एडवेंचर्स' के सह-संस्थापक और अध्यक्ष इरिक एंडरसन ने एक बयान में कहा, "सारा ब्राइटमैन ने घोषणा की कि वह आगामी सूयज टीएमए-18एम अंतरिक्ष मिशन में सवार होने की अपनी योजनाओं को स्थगित कर रही हैं।"

एंडरसन ने कहा, "मिस. सारा ब्राइटमैन ने कहा कि पारिवारिक वजहों से उन्हें अपना इरादा बदलना पड़ा। वह इस बार अपना अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण एवं उड़ान योजना स्थगित कर रही हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन