1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'स्टार वार्स' सीरीज की नई फिल्म का निर्देशन टाइका वाइटीटी करेंगे

'स्टार वार्स' सीरीज की नई फिल्म का निर्देशन टाइका वाइटीटी करेंगे

 Written By: IANS
 Published : May 05, 2020 08:24 pm IST,  Updated : May 05, 2020 08:24 pm IST

 'जोजो रैबिट' के फिल्मकार नई 'स्टार वार्स' फिल्म का निर्देशन थिएटरिकल रिलीज के लिए करेंगे। वह लेखिका क्रिस्टी विल्सन-केर्न्‍स के साथ इसका सह-लेखन कर रहे हैं।

'स्टार वार्स' सीरीज की...- India TV Hindi
'स्टार वार्स' सीरीज की नई फिल्म का निर्देशन टाइका वाइटीटी करेंगे

लॉस एंजेलिस: न्यूजीलैंड के फिल्मकार टाइका वाइटीटी 'स्टार वार्स' सीरीज की नई फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। 'जोजो रैबिट' के फिल्मकार नई 'स्टार वार्स' फिल्म का निर्देशन थिएटरिकल रिलीज के लिए करेंगे। वह लेखिका क्रिस्टी विल्सन-केर्न्‍स के साथ इसका सह-लेखन कर रहे हैं।

'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, कई महीनों की अटकलबाजी के बाद डिज्नी और लुकासफिल्म ने आखिरकार सोमवार को इस बात की पुष्टि की।

इस बीच, वाइटीटी फिल्म 'थॉर : लव एंड थंडर' का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन