1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कोरोना से ठीक होकर लौटे टॉम हैंक्स ने शेयर की एक 'अच्छी', एक 'बुरी' खबर

कोरोना से ठीक होकर लौटे टॉम हैंक्स ने शेयर की एक 'अच्छी', एक 'बुरी' खबर

 Published : Mar 18, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 01:50 pm IST

  टॉम हैंक्स और उनकी वाइफ रीटा क्वींसलैंड के एक किराए के मकान में एकांतवास में हैं।

 टॉम हैंक्स , कोरोना- India TV Hindi
कोरोना से ठीक होकर लौटे हैं टॉम हैंक्स और उनकी वाइफ Image Source : AP

लॉस एंजेलिस: आस्ट्रेलिया के अस्पताल से हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन को छुट्टी मिलने के एक दिन अभिनेता ने घर में आइसोलेशन को लेकर दो खबर साझा की हैं, जिसमें से एक अच्छी और दूसरी बुरी खबर है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर 17 मार्च को लिखा, "दोस्तों। अच्छी खबर, टेस्ट के पॉजीटिव आने के एक सप्ताह बाद सेल्फ आइसोलेशन के लक्षण में बहुत समानता हैं। बुखार नहीं है, लेकिन बकवास है। कपड़े तह करने और बर्तन साफ करने के बाद सोफे पर झपकी आ जाती है।"

वहीं उन्होंने हंसते हुए कहा, "बुरी खबर, मेरी पत्नी रीटा ने जिन रमी को छह बार लगातार जीत लिया है और वह 201 प्वॉइंट्स से आगे है।" बता दें जिन रमी एक कार्ड गेम है जिसे दो लोग खेलते हैं। टॉम अपनी वाइफ से इसी गेम में हारने की बात कर रहे हैं।

कोरोना वायरस :अमिताभ बच्चन के हाथ पर लगी ‘होम क्वॉरेंटाइन’ की मुहर

हैंक्स का यह अपटेड उनके बेटे द्वारा अपने माता-पिता के अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर साझा किए जाने के एक दिन बाद आया है। हैंक्स और रीटा क्वींसलैंड के एक किराए के मकान में एकांतवास में हैं।

फिल्म सिटी में अभी चल रही है शूटिंग, कई जगह हैंड सैनेटाइजर-साबुन की नहीं है व्यवस्था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन