Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Black Panther 2 Box Office Collection 2: 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का दूसरे दिन भी रहा जलवा, इतने का किया कलेक्शन

Black Panther 2 Box Office Collection 2: 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का दूसरे दिन भी रहा जलवा, इतने का किया कलेक्शन

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Nov 13, 2022 08:14 am IST, Updated : Nov 13, 2022 09:38 am IST

Black Panther 2 Box Office Collection 2: मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' 11 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर रेयान कूगलर की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है।

Black Panther 2 wakanda forever Box Office Collection 2- India TV Hindi
Image Source : BLACKPANTHER Black Panther 2 wakanda forever Box Office Collection 2

Black Panther 2 Box Office Collection 2: मार्वल स्टूडियोज यूनिवर्स (Marvel Studios & Marvel Cinematic Universe) की 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' (Black Panther: Wakanda Forever) का फैंस को लंबे वक्त से इंताजर था। मार्वल स्टूडियोज की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) की अगली कड़ी के रूप में यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज हो गई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फिल्म ने धूम मचा रखी है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिनेमाघरों में चल रहीं तमाम फिल्मों के मुकाबले बेहतरीन कमाई की। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसमें पहले दिन के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है।

थिएटर्स (Theatres) में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा (Bollywood and South Cinema) की फिल्मों से ज्यादा 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' (Black Panther: Wakanda Forever) ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, फिल्म ने पहले दिन ही अच्छा-खासा कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन भी इसका कलेक्शन शानदार रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्लैक पैंथर 2' ने इंडिया की सभी फिल्मों को पिछे करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड (Hollywood) की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' 1250 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपिनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार को) बढ़त बनाई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्‍म के प्रीक्वल 'ब्लैक पैंथर' में टाइटल रोल निभाने वाले चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) को श्रद्धांजलि दी गई है। Chadwick Boseman का साल 2020 में कैंसर से निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें-

Uunchai Box Office Collection 2: 'ऊंचाई' की कमाई में दूसरे दिन देखने को मिली तेजी, दोस्ती की मिसाल पर बनी इस फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Yashoda Box Office Collection 2: दूसरे दिन भी सामंथा की कमाई में आया उछाल, 'यशोदा' ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बाद 'बिग बॉस' के घर से बेघर होगा ये सदस्य? 'बिग बॉस' का प्रैंक या टीआरपी के लिए ट्विस्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement