1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Black Panther 2 Box Office Collection 3: 'ब्लैक पैंथर 2' को वीकेंड का मिला फायदा, कलेक्शन उड़ा देंगे आपके होश

Black Panther 2 Box Office Collection 3: 'ब्लैक पैंथर 2' को वीकेंड का मिला फायदा, कलेक्शन उड़ा देंगे आपके होश

 Published : Nov 14, 2022 07:34 am IST,  Updated : Nov 14, 2022 07:34 am IST

Black Panther 2 Box Office Collection 3: मार्वल स्टूडियोज यूनिवर्स की 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' (Black Panther: Wakanda Forever) का फैंस को लंबे वक्त से इंताजर था। मार्वल स्टूडियोज की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) का दूसरा पार्ट 11 नवंबर 2022 को रिलीज हो गई है।

Black Panther 2 Box Office Collection 3- India TV Hindi
Black Panther 2 Box Office Collection 3 Image Source : MARVELSTUDIOS

Black Panther 2 Box Office Collection 3: फिल्म 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' (Black Panther 2: Wakanda Forever) इन दिनों मीडिया में फिल्म के कलेक्शन की वजह से चर्चा में है। मार्वल स्टूडियोज यूनिवर्स (Marvel Studios & Marvel Cinematic Universe) की 'ब्लैक पैंथर 2' (Black Panther 2) की रिलीज को तीन दिन पूरे हो चुके हैं। 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा। अब फिल्म का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) भी सामने आ गया है। आपको बता दें कि 'ब्लैक पैंथर 2' मार्वल स्टूडियोज की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) की अगली कड़ी है। 

'ब्लैक पैंथर 2' (Black Panther 2) अपनी रिलीज के पहले से ही खूब सुर्खियों में थी। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है तो अपने कलेक्शन को लेकर चर्चा में है। भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर फिल्म लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा में सफल हो रही है, फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन तो कुछ यही इशारा कर रहा है। ओपनिंग डे के बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' 1250 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।

 
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्लैक पैंथर 2' ने ओपनिंग डे पर भारत की सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन की कमाई इससे भी अच्छी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन (शनिवार को) फिल्म ने 13.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को तीसरे दिन (रविवार) की छुट्टी का फायदा मिला है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 14.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 40.42 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें-

Uunchai Box Office Collection 3: तीसरे दिन फिल्म 'ऊंचाई' ने किया बेहतरीन कलेक्शन, वीकेंड में दिखाया जलवा

Black Panther 2 Box Office Collection 2: 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का दूसरे दिन भी रहा जलवा, इतने का किया कलेक्शन

Yashoda Box Office Collection 2: दूसरे दिन भी सामंथा की कमाई में आया उछाल, 'यशोदा' ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन