1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना 'ब्रिजर्टन' सीजन 2, इस शो को किया पीछे

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना 'ब्रिजर्टन' सीजन 2, इस शो को किया पीछे

 Edited By: IANS
 Published : Apr 06, 2022 10:18 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 10:19 pm IST

'ब्रिजर्टन' सीजन 2 और 'स्क्विड गेम' दोनों ने 'इन्वेंटिंग अन्ना' शो को पीछे छोड़ दिया है।

bridgeton season 2- India TV Hindi
bridgeton season 2 Image Source : TWITTER NETFLIX

Highlights

  • 'ब्रिजर्टन' सीजन 2 और 'स्क्विड गेम' दोनों ने 'इन्वेंटिंग अन्ना' शो को पीछे छोड़ दिया है
  • दूसरे सीजन को 28 मार्च से 3 अप्रैल तक एक सप्ताह में 251.74 मिलियन घंटे तक देखा गया

नेटफ्लिक्स पीरियड ड्रामा 'ब्रिजर्टन' का दूसरा सीजन एक हफ्ते में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। ये जानकारी 'वैरायटी' की रिपोर्ट से सामने आई है। 'वैरायटी' के अनुसार, इस शो के दूसरे सीजन को 28 मार्च से 3 अप्रैल तक एक सप्ताह में 251.74 मिलियन घंटे तक देखा गया। हालांकि, नेटफ्लिक्स पर 7 दिनों तक 'स्क्विड गेम' को 571.76 मिलियन घंटे तक देखे जाने का रिकॉर्ड है।

रणबीर और आलिया की शादी की खबरों के बीच वायरल हो रहा है 42 साल पुराना ऋषि-नीतू का वेडिंग कार्ड

'ब्रिजर्टन' सीजन 2 और 'स्क्विड गेम' दोनों ने 'इन्वेंटिंग अन्ना' शो को पीछे छोड़ दिया है, जो पहले 196 मिलियन घंटे देखे जाने के साथ ही एक सप्ताह में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली अंग्रेजी सीरीज थी।

अपने नए पार्टनर संग मिल बैठे Ex कपल...ऋतिक-सबा आजाद, सुजैन खान और अर्सलान गोनी

नेटफ्लिक्स के अनुसार, अगर फिल्मों की बात करें तो चार हफ्तों के बाद 'द एडम प्रोजेक्ट' अंग्रेजी फिल्मों की सूची में 17.72 मिलियन घंटे देखे जाने के साथ टॉप पर है और लगातार इस सूची में आगे बढ़ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन