1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' के प्रीमियर में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को किया मिस

'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' के प्रीमियर में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को किया मिस

 Published : Dec 20, 2021 03:24 pm IST,  Updated : Dec 20, 2021 03:24 pm IST

'द मैट्रिक्स रिर्सेक्शन्स' 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ, नील पैट्रिक हैरिस, डेनियल बर्नहार्ट, जोनाथन ग्रॉफ और जेसिका हेनविक अहम रोल में हैं।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM- PRIYANKA CHOPRA

Highlights

  • 'द मैट्रिक्स रिर्सेक्शन्स' 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
  • कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ, नील पैट्रिक हैरिस, डेनियल बर्नहार्ट, जोनाथन ग्रॉफ और जेसिका हेनविक अहम रोल में।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने साझा किया कि वह 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' के प्रीमियर पर अपने अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास को मिस कर रही थी। प्रियंका ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने 'पापा' केविन जोनस, 'मम्मा' डेनिस जोनास और मां मधु चोपड़ा के साथ एक निजी विमान में तस्वीरें खिंचवाईं थी। उनके साथ उनका पालतू पेट डायना भी था।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, क्रू ! मैं अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। मेरे साथ इस अद्भुत क्षण का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरी टीम जिसके बिना मैं इसे कभी भी कुछ नहीं कर पाती, उनका भी आभार। मिस यू निक। 

कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ, नील पैट्रिक हैरिस, डेनियल बर्नहार्ट, जोनाथन ग्रॉफ और जेसिका हेनविक अभिनीत 'द मैट्रिक्स रिर्सेक्शन्स' 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

इनपुट-आईएएनएस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन