1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रखा देसीपन

'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रखा देसीपन

 Published : Dec 17, 2021 05:35 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 05:35 pm IST

 देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस के कल्ट क्लासिक द मैट्रिक्स रिसरेक्शन के साथ जुड़ने को लेकर भारत के फैंस में काफी उत्साह है।

प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा  Image Source : INSTAGRAM- PRIYANKA CHOPRA

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर द द मैट्रिक्स रिसरेक्शन में अपनी भारतीयता को जीवित रखती नजर आएंगी।
  • फिल्म के प्रचार के लिए भी, पीसी ने भारतीय संस्कृति को अपनाया है।

हमेशा वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और देश को दुनिया के नक्शे पर लाने के लिए जानी जाने वाली, प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर द द मैट्रिक्स रिसरेक्शन में अपनी भारतीयता को जीवित रखती नजर आएंगी। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन पोस्टर में धोती पहने प्रियंका चोपड़ा देसी संस्कृति का परिचय देती हैं और साथ ही साइबरपंक, फ्यूचरिस्टिक वॉरियर वाइब भी पेश करती हैं! 

इंडिया टीवी से एक सूत्र ने कहा, "प्रियंका को हमेशा अपनी भारतीय विरासत पर गर्व रहा है और वह अपने सभी किरदारों में अपनी भारतीय संस्कृति की झलक को जीवित रखना पसंद करती हैं। यहां तक ​​कि द मैट्रिक्स रिसर्रेक्शन्स में भी, उनके पहनावे और बाल, एक देसी वाइब को उजागर करते हैं। उन्होंने उसके आउटफिट में साड़ी के बॉर्डर का इस्तेमाल किया है और पोस्टर में उसने जो पैंट पहनी है, उसे धोती जैसा बनाया गया है।” 

यहां तक कि फिल्म के प्रचार के लिए भी, पीसी ने उनकी भारतीय संस्कृति को अपनाया है। यूं नहीं प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल कहते हैं।

ये भी पढ़ें-

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के परिवार के लिए बनाया हलवा, शेयर की 'पहली रसोई' की तस्वीर

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई ने उमर रियाज से कहा- आई लव यू

'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च के दौरान इमोशनल हुए रणबीर कपूर, कहा - आज मुझे पापा की बहुत याद आ रही है

विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन-स्टारर 'लाइगर' की रिलीज डेट का ऐलान, जानें डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन