1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Spider-Man No Way Home Public Review and Twitter Reaction : टॉम हॉलैंड की फिल्म को पब्लिक ने बताया शानदार

Spider-Man No Way Home Public Review and Twitter Reaction : टॉम हॉलैंड की फिल्म को पब्लिक ने बताया शानदार

 Published : Dec 16, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Dec 16, 2021 02:01 pm IST

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के टीजर को पब्लिक ने पसंद किया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।

Spider-Man No Way Home- India TV Hindi
Spider-Man No Way Home Image Source : TWITTER/ @DAVEDAVE___

हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की नई फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का नाम 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम है। फिल्म में इस बार टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं। टॉम हॉलैंड नए जमाने के सुपरहीरो के रूप में अपनी भूमिका में नजर आएं, जो नहीं चाहता कि हर कोई यह जाने कि पीटर पार्कर ही स्पाइडर-मैन है। वह अपना सामान्य जीवन वापस पाना चाहता है। हालांकि, वह नहीं चाहता कि उसकी प्रेमिका, एमजे (ज़ेंडाया) और सबसे अच्छे दोस्त नेड लीज़ (जैकब बैटलन) यह भूल जाए।  फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे लेकर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के टीजर को पब्लिक ने पसंद किया था। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म आ गई है और उसे भी शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई।

एक यूजर ने लिखा - टॉम हॉलैंड की स्क्रीनिंग के बाद मेरे आंखों में आंसू आ गए।

एक अन्य यूजर ने लिखा - लंबे समय से लोगों को किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए इतना उत्साहित कभी नहीं देखा। 

देखें यूजर्स के रिव्यू :

फिल्म में इस बार टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं।  इसका निर्देशन जॉन वॉट्स ने किया है।

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन