1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बादशाह ने बताया बॉलीवुड की कौन सी एक्ट्रेस पर है उन्हें क्रश

बादशाह ने बताया बॉलीवुड की कौन सी एक्ट्रेस पर है उन्हें क्रश

 Published : May 04, 2020 06:01 pm IST,  Updated : May 04, 2020 06:08 pm IST

बादशाह इंस्टाग्रााम पर अपने फैन्स के सवालों के जवाब दे रहे थे। जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

बादशाह- India TV Hindi
बादशाह

मुंबई: रैपर बादशाह ने हाल ही में फैंस के साथ क्वेश्चन-आंसर सेशन का आयोजन किया था, जिसमें वो अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस सेशन में बादशाह ने अपने फैंस को अपने गानों के बोलों से लेकर बॉलीवुड की क्रश कौन है समेत तमाम सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बॉलीवुड की किस अभिनेत्री पर उन्हें क्रश है। इंस्टाग्राम पर ये क्वेश्चन-आंसर सेशन हुआ।

उनसे पूछे जाने पर कि उनके अनुसार कौन सा गाना सबसे अंडररेटेड है? तो बादशाह ने कहा, "मेरा मानना है कि मेरे लिरिक्स वाले सभी गाने अंडररेटेड हैं। मेरा मानना है कि ओ.एन.ई. पूरा एल्बम ही अंडररेटेड है।"

एक अन्य ने सवाल किया कि क्या वह किसी के प्रशंसक हैं, जिस पर उन्होंने एआर रहमान और कान्ये वेस्ट के नामों का उल्लेख किया। वहीं उनसे जब किसी ने पूछा कि बॉलीवुड की किस अभिनेत्री पर उन्हें क्रश है, तो उन्होंने जवाब में रवीना टंडन का नाम लिया। उनसे पूछे जाने पर कि क्या उन्हें नेपाली गाने पसंद हैं, तो उन्होंने कहा, "हां बिल्कुल मुझे नेपाली गाने पसंद हैं।"

इनपुट- आईएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन