1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Cool Music Video Out: रिलीज हो गया जोनस ब्रदर का नया म्यूजिक वीडियो 'कूल'

Cool Music Video Out: रिलीज हो गया जोनस ब्रदर का नया म्यूजिक वीडियो 'कूल'

 Published : Apr 05, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 04:57 pm IST

जोनास ब्रदर्स का बैंड 2005 में बना था और वे 2013 में अलग हो गए थे। 

Cool - India TV Hindi
Cool 

लॉस एंजेलिस: जोनास ब्रदर्स ने हाल ही में अपने गाने 'सकर' के साथ अपनी वापसी की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद ही अपना दूसरा म्यूजिक वीडियो 'कूल' जारी कर दिया है। इस गाने को मियामी में शूट किया गया है और इसमें जोनास ब्रदर्स बीच पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

गाने के बोल की बात करें तो 'कूल' में 'सकर' की तरह रोमांस की ज्यादा बात नहीं की गई है, लेकिन इसमें निक की जिंदगी में अहम स्थान रखने वाली प्रियंका चोपड़ा और जो के लिए बेहद खास सोफी टर्नर का थोड़ा जिक्र है। 'कूल' के वीडियो में जोनास ब्रदर्स बैगी सूट पहने, स्टाइलिश शेड्स लगाए नजर आ रहे हैं।

निक, जो और केविन ने कहा है कि वे इस रीयूनियन के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। वे जल्द ही एक वर्ल्ड टूर पर भी जाएंगे और अमेजन प्राइम वीडियो डॉक्यूमेंटरी सीरीज में भी नजर आएंगे।

'सकर' वीडियो पिछले महीने रिलीज हुआ था। जोनास ब्रदर्स का बैंड 2005 में बना था और वे 2013 में अलग हो गए थे। यह बैंड 'बर्निग अप', 'होल्ड ऑन' और 'फ्लाय विद मी' जैसे हिट दे चुका है।

ALSO READ:

Romeo Akbar Walter (RAW) Movie Review: सस्पेंस-थ्रिलर में चूकती है फिल्म, जॉन अब्राहम-जैकी श्रॉफ की एक्टिंग ने किया इम्प्रेस

सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री कोरियोग्राफर सरोज खान से सीख रही हैं डांस, जल्द कर सकती है बॉलीवुड डेब्यू

दिल्ली की सड़को में कंगना रनौत खुद को 'गोलगप्पे' खाने ने नहीं रोक पाईं, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन