1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. VIDEO: बी प्राक और जानी का नया गाना 'गोरियाँ गोरियाँ' हुआ रिलीज़, बेहतरीन म्यूजिक के साथ खूबसूरत मैसेज

VIDEO: बी प्राक और जानी का नया गाना 'गोरियाँ गोरियाँ' हुआ रिलीज़, बेहतरीन म्यूजिक के साथ खूबसूरत मैसेज

 Published : Apr 22, 2021 06:27 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 06:27 pm IST

ये गाना एक सांवले रंग के लड़के की कहानी है जो अपने क्रश का दिल जीतने के लिए काफी कोशिश करता है लेकिन कहानी में कुछ ट्विस्ट है जिसे आपको ये गाना देखने पर ही पता चलेगा।  

 बी प्राक और जानी का नया गाना 'गोरियाँ गोरियाँ' हुआ रिलीज़- India TV Hindi
 बी प्राक और जानी का नया गाना 'गोरियाँ गोरियाँ' हुआ रिलीज़ Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

बी प्राक, जानी और अरविंदर खैरा इन तीनों की तिकड़ी ने म्यूजिक एल्बम इंडस्ट्री में धूम मचाकर रखी है, अब इस तिकड़ी ने एक और सिंगल सॉन्ग "गोरियाँ गोरियाँ" लॉन्च किया है। इस गाने के साथ साथ इन्होंने एक और टैलेंट को लॉन्च किया है जिसका नाम है रोमाना। रोमाना देसी मेलोडीज की इन-हॉउस टैलेंट हैं और इंडिया के बेहतरीन संगीतकार जानी के निर्देशन में अपनी ट्रेनिंग हासिल की है, रोमाना न सिर्फ एक सिंगर हैं बल्कि म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर भी हैं। अपने पहले गाने को लेकर रोमाना काफी ज्यादा खुश हैं। 

"गोरियाँ गोरियाँ" गाने को रोमाना ने अपनी आवाज़ दी है और अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया है, जानी ने इसके बोल लिखे और कंपोज़ किये हैं, साथ ही बी प्राक ने म्यूजिक दिया है। इस गाने में जैस्मिन बाजवा, रोमाना के अपोजिट नज़र आ रही हैं। आपको बता दें एक ही दिन में इस गाने ने 2.6 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी इसकी गिनती बढ़ती जा रही है।  

ये गाना एक सांवले रंग के लड़के की कहानी है जो अपने क्रश का दिल जीतने के लिए काफी कोशिश करता है लेकिन कहानी में कुछ ट्विस्ट है जिसे आपको ये गाना देखने पर ही पता चलेगा।  

रोमाना ने देसी मेलोडीज प्रोडक्शन के साथ "पछताओगे", "फिलहाल", "हाथ चुम्मे", "सुफ़ना", "किस्मत" और कई सुपरहिट गानों मे अपना योगदान दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन