1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अगर सरकार शराब की दुकानों को लाइसेंस देना बंद कर दे, तो नहीं लिखूंगा इस पर गाना : हनी सिह

अगर सरकार शराब की दुकानों को लाइसेंस देना बंद कर दे, तो नहीं लिखूंगा इस पर गाना : हनी सिह

 Published : Mar 05, 2020 02:00 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 03:22 pm IST

हनी सिंह ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वो कभी रिहैब सेंटर नहीं गए।

हनी सिंह - India TV Hindi
हनी सिंह ने बताया वो कब बंद करेंगे शराब पर गाना लिखना

मुंबई: खुद पर भद्दे गीत के माध्यम से शराब पीने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने का आरोप लगने के बाद पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह का कहना है कि शराब किसी भी जश्न या पार्टी का अभिन्न हिस्सा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन सरकार शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस देना बंद कर देगी मैं अपने गानों में शराब का ज़िक्र बंद कर दूंगा। हनी सिंह अपने नए गाने 'लोका' की लॉन्च के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए थे। उनकी कई पुराने गीतों की तरह ही 'लोका' में भी शराब का ज़िक्र है।

वहीं खबरों के अनुसार अपने करियर के शीर्ष पर रहने के दौरान शराब के नशे के कारण गायक को रीहैब में जाना पड़ा था।

'कामयाब' से रिलीज हुआ बप्पी लहरी की आवाज़ में रेट्रो नंबर 'टिम टिम टिम'

इस दावे को खारिज करते हुए गायक ने कहा, "मैं कभी भी रीहेब नहीं गया। मुझे पता है कि मुझे और मेरी जिंदगी को लेकर कई सारी रिपोर्ट सामने आई हैं। अब मैं शराब नहीं पीता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब भी आप पार्टी करते हैं, तो इसके पीछे शराब सबसे बड़ी वजह बनती है। आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। यहां तक की हमारी सरकार भी शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस देती है, जिस दिन वे लाइसेंस देना बंद कर देंगे हम अपने गानों में इसका जिक्र करना बंद कर देंगे।"

यो यो हनी सिंह को मिस कर रहे हैं थे आप? सुनिए नया गाना 'लोका'

अपने गानों में भद्दे लिरिक्स का प्रयोग करने के कारण गायक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था, जिसे लेकर उन्होंने काफी सुर्खिया बटोरी थी।

ये वीडियो आप 08:48 मिनट से देखिएगा यहां हनी सिंह रिहैब सेंटर में जाने वाली खबर पर और लिकर पर गाना लिखने का जवाब देते दिख रहे हैं।

सौजन्य- यूट्यूब

सनिए हनी सिंह का गाना लोका-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन