1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Pagalpanti New Song Out: सलमान खान के गाने 'तुम पर हम हैं...' के नए वर्जन पर थिरके जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज

Pagalpanti New Song Out: सलमान खान के गाने 'तुम पर हम हैं...' के नए वर्जन पर थिरके जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज

 Published : Oct 24, 2019 08:48 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 10:20 pm IST

इसमें जॉन और इलियाना के अलावा अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला अहम रोल में हैं।

जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज- India TV Hindi
जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज

मल्टीस्टारर मूवी 'पागलपंती' का नया गाना 'तुम पर हम हैं अटके यारा' रिलीज हो गया है। ये सॉन्ग सलमान खान की 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) फिल्म के गाने का रिक्रिएट वर्जन है। इस गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है, जबकि मीका सिंह और नेहा कक्कड़ ने आवाज़ दी है। इसे जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज पर फिल्माया गया है। 

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'पागलपंती' फिल्म की बात करें तो इसमें जॉन और इलियाना के अलावा अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला अहम रोल में हैं। ये मूवी 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।

HouseFull 4: मोशन पोस्टर से एडवांस बुकिंग तक, यहां पढ़ें 'हाउसफुल 4' से जुड़ी सारी खबरें

'पागलपंती' में एक्शन और हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा। गानों के साथ भारी-भरकम डायलॉग्स भी आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे।    

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन