Question Mark - Super 30: अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) इसी हफ्ते 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं। ऋतिक रोशन इस फिल्म में गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं।
Related Stories
ऋतिक रोशन ने बीते दिन अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देते हुए अपने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक साझा की थी जिसमें हम सभी ने ऋतिक को अपनी आवाज में यह गाना गाते हुए सुना, जिसे प्रशंसकों ने काफ़ी पसंद भी किया है। गाने का संगीत अजय-अतुल ने दिया है, जिन्होंने गाने को कंपोज़ और प्रोड्यूस भी किया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित हैं, जिसे ऋतिक ने खूबसूरती से एक रैप पार्ट और कॉर्ड्स के साथ एक परफ़ेक्ट कॉम्बिनेशन में अपनी आवाज़ में पेश किया है।
गाने में हम देख रहे हैं ऋतिक पहले रैप करते हुए नज़र आये जहां वह अपने छात्रों को वास्तविक जीवन और वास्तविक स्थानों के संदर्भ में गणित पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा, अभिनेता अपने सुपर 30 छात्रों की कक्षा में अपने बिहारी हावभाव के साथ दमदार लुक में नज़र आ रहे है और ऋतिक गाने के साथ अपने छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे है।
ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है। फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर भी नज़र आ रही हैं। फिल्म 'सुपर 30' 12 जुलाई, 2018 को रिलीज होने वाली है।