1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Shona Shona Song Out: शहनाज-सिद्धार्थ का गाना रिलीज, टोनी कक्कड़-नेहा कक्कड़ ने गाया है गाना

Shona Shona Song Out: शहनाज-सिद्धार्थ का गाना रिलीज, टोनी कक्कड़-नेहा कक्कड़ ने गाया है गाना

 Published : Nov 25, 2020 05:41 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 05:41 pm IST

गाने के वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की आवाज भी फैंस को पसंद आ रही है।

Shona Shona Song Out- India TV Hindi
Shona Shona Song Out Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

नई दिल्ली: बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और कंटेस्सटेंट शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस के घर में खूब पसंद की गई थी, अब ये दोनों टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ के गाने 'शोना शोना' (Shona Shona) में एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं, गाना रिलीज हो चुका है, और रिलीज होते ही ये गाना छा गया, यूट्यूब से लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम हर तरफ गाने ने धमाल मचाया है। गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की आवाज भी फैंस को पसंद आ रही है।

 Celebs On Instagram: सना खान ने शेयर की 'वलीमा' की तस्वीरें, सनी लियोनी बार्बी लुक में आईं नजर

'शोना शोना' गाने में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं और आगे पीछे घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है।फैंस भी दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं।  जब से गाने की घोषणा हुई है फैंस तो तभी से गाने का वेट कर रहे थे और जब गाने का पोस्टर आया तो लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भाई की याद में इमोशनल पोस्ट में लिखी ये बात

देसी म्यूजिक फैक्ट्री यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए 'शोना शोना' गाने को टोनी कक्कड़ ने ना सिर्फ गाया है बल्कि लिरिक्स भी टोनी ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन