Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'द जोया फैक्टर' का पहला गाना 'लकी चार्म' हुआ रिलीज, सोनम कपूर-दुलकर सलमान की फिल्म

'द जोया फैक्टर' का पहला गाना 'लकी चार्म' हुआ रिलीज, सोनम कपूर-दुलकर सलमान की फिल्म

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 03, 2019 12:07 pm IST, Updated : Sep 03, 2019 12:31 pm IST

सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' 20 सितंबर 2019 को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'द जोया फैक्टर' का पहला गाना 'लकी चार्म' आज होगा रिलीज- India TV Hindi
'द जोया फैक्टर' का पहला गाना 'लकी चार्म' आज होगा रिलीज

मुंबई: सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म लक फैक्टर पर आधारित है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे काफी पसंद किया गया। अब द जोया फैक्टर का पहला गाना लकी चार्म रिलीज हो गया है। "लकी चार्म" के बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, गाने को आवाज दी है रघुवीर यादव और शंकर महादेवन ने। 

Related Stories

संगीत निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय को गीत 'लकी चार्म' के निर्माण का श्रेय दिया जाता है। फिल्म की एक्ट्रेस  सोनम कपूर ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

फ़िल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने गाने के बारे में बात करते हुए साझा किया,"दरहसल, जब मैंने किताब पढ़ी और जब हमने स्क्रीनप्ले पढ़ा, तो यह विचार मूल रूप से स्क्रिप्ट में नहीं था। यह गाना फिल्म के विषय पर एक निर्देशकीय इनपुट की तरह है। मैंने फिल्म के लिए कुछ मोंटाज लिखे थे जो मैंने सोचा था कि हमारे समाज और भारत में लक फैक्टर के महत्व के बारे में मेरा क्या उद्देश्य है उस पर रोशनी डालेगा। इसलिए मैंने 'किस्मत भरोसे हिंदुस्तान' नामक एक मोंटाज लिखा। वह मूल शीर्षक था। और मैं हमेशा इसे एक गाने में बदलना चाहता था। इसलिए हमने अमिताभ को टीम में शामिल किया। लेकिन लाइन बहुत लंबी थी और हम एक छोटा वर्शन चाहते थे और फिर अमिताभ ने लकी चार्म का सुझाव दिया। और उन्होंने गाने में "किस्मत भरोसे हिंदुस्तान" वाक्य का इस्तेमाल किया है।"

अभिषेक आगे कहते है,"गाने का विषय यह है कि हमारी सोसाइटी में हम लक पर इतने दृढ़ता से विश्वास करते हैं कि हम कड़ी मेहनत करना भूल जाते हैं। हमारे जीवन में काम और लक के बीच एक निरंतर लड़ाई जारी रहती है। यह गीत वास्तव में फिल्म का दिल और कोर है।"

'द जोया फैक्टर' एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है! 

'द जोया फैक्टर' का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Also Read:

Shakti Kapoor B'day: क्या शक्ति कपूर का Real Name जानते हैं आप, इस वजह से बदलना पड़ा था नाम​

Saaho Box Office Collection Day 4: क्या 4 दिन में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो'?

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement