1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. इंस्टाग्राम पर यो यो हनी सिंह के 5 मिलियन फॉलोवर्स हुए, नए लुक से बन गए नए फैन्स!

इंस्टाग्राम पर यो यो हनी सिंह के 5 मिलियन फॉलोवर्स हुए, नए लुक से बन गए नए फैन्स!

 Published : Jul 05, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 05:16 pm IST

हनी सिंह ने 'हाई हील्स', 'ब्राउन रंग', 'डोप शोप', 'इसे कहते हैं हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'सनी सनी' व 'लव डोज' जैसे हिट सॉन्ग दिए हैं। 

yo yo honey singh, honey singh- India TV Hindi
इंस्टाग्राम पर यो यो हनी सिंह के 5 मिलियन फॉलोवर्स हुए Image Source : YO YO HONEY SINGH/ INSTAGRAM

मशहूर म्यूजिक कंपोजर और रैपर यो यो हनी सिंह हाल ही में अपने नए लुक की वजह से चर्चा में थे। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर करके लोगों को हैरान कर दिया था। हनी सिंह काफी फिट हो गए हैं और उनके फैन्स उनका लुक देखकर हैरान रह गए। हनी सिंह की तस्वीरें खूब वायरल हो रही थीं।  हनी सिंह का नया लुक देखकर उनके नए फैन्स भी बन गए और 12 घंटे के अंदर हनी सिंह के 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ गए। अब हनी सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

रेड टीशर्ट में हनी सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में यो यो ने लिखा है- हम अब 5 मिलियन हैं। मेरे सभी फैन्स को बहुत सारा प्यार और धन्यवाद।

हनी सिंह ने 'हाई हील्स', 'ब्राउन रंग', 'डोप शोप', 'इसे कहते हैं हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'सनी सनी' व 'लव डोज' जैसे हिट सॉन्ग दिए हैं। हाल ही में हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रांसफॉर्मेशन की कई फोटोज शेयर की  वो अपनी फिट बॉडी और मसल्स फ्लॉन्ट  करते दिखें। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लॉकडाउन में की गई मेहनत।'

साल 1983 में पंजाब के होशियारपुर में जन्में हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उन्होंने बॉलीवुड से उन गानों को इंट्रोड्यूस कराया, जिन्हें पार्टी एंथम कहना गलत नहीं होगा। अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हनी सिंह की लाइफ में सब कुछ सही नहीं था। उनकी जिंदगी में भी कई उतार चढ़ाव आए। जब उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल कर लिया तो कई मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन