1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Bhupinder Singh Funeral: नम आंखों से दी गई भूपिंदर सिंह को आखिरी विदाई, आधी रात को ही हुआ अंतिम संस्कार

Bhupinder Singh Funeral: नम आंखों से दी गई भूपिंदर सिंह को आखिरी विदाई, आधी रात को ही हुआ अंतिम संस्कार

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 19, 2022 11:19 am IST,  Updated : Jul 19, 2022 11:36 am IST

Bhupinder Singh Funeral: दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह कोरोना संक्रमित भी थे इसलिए देर रात उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया और करीबी लोगों की मौजूदगी में दिग्गज गायक पंचतत्व में विलीन हो गए।

Bhupinder Singh Funeral- India TV Hindi
Bhupinder Singh Funeral Image Source : YOGEN SHHA

Highlights

  • दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया।
  • वह 82 वर्ष के थे।
  • गायक पिछले कुछ महीनों से बीमार थे।

Bhupinder Singh Funeral: बॉलीवुड के दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का सोमवार (18 जुलाई 2022) को मुंबई स्थित अंधेरी के हॉस्पिटल क्रिटिकेयर में निधन हो गया। वह  82 वर्ष के थे। गायक पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने दी। अपनी आवाज से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाले भूपेंद्र ने बॉलीवुड को कई गाने दिए हैं। उनके निधन पर एक ओर जहां सितारों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया तो दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। मिली जानकारी के अनुसार, भूपिंदर, कोरोना संक्रमित भी थे इसलिए देर रात उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया और करीबी लोगों की मौजूदगी में दिग्गज गायक पंचतत्व में विलीन हो गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार, आधी रात को भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया। 

Bhupinder Singh Funeral
Image Source : YOGEN SHAHBhupinder Singh Funeral

मिली जानकारी के अनुसार, भूपिंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके बेटे निहाल सिंह ने किया। 

Bhupinder Singh Funeral
Image Source : YOGEN SHAHBhupinder Singh Funeral

Bhupinder Singh Funeral
Image Source : FREEPIKBhupinder Singh Funeral

Bhupinder Singh Funeral
Image Source : YOGEN SHAHBhupinder Singh Funeral

Bhupinder Singh Funeral
Image Source : YOGEN SHAHBhupinder Singh Funeral

Bhupinder Singh Funeral
Image Source : YOGEN SHAHBhupinder Singh Funeral

ये भी पढ़ें - 

भूपेंद्र सिंह के वो मशहूर गाने जो आप गुनगुनाते तो हैं, लेकिन जानते नहीं कि ये गाने उनके हैं 

'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाने वाले सिंगर भूपेंद्र सिंह का निधन

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन