1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss 16: आमिर खान के भाई ने क्यों ठुकराया सलमान खान के शो 'बिग बॉस' 16 का ऑफर, जानें वजह

Bigg Boss 16: आमिर खान के भाई ने क्यों ठुकराया सलमान खान के शो 'बिग बॉस' 16 का ऑफर, जानें वजह

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 06, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2022 12:46 pm IST

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) जल्द ही टीवी पर आने वाला है। इस शो का आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल (Faissal Khan) खान को भी ऑफर दिया गया था।

instagram- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • फैसल के वीडियो पर कई कमेंट्स आ रहे हैं।
  • एक यूजर ने लिखा 'बिग बॉस के ऑफर ठुकराने पर एक बार फिर विचार करें'।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' सबसे ज्यादा पसंदीदा शो में से एक है। लंबे समय से फैंस इस शो का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इंतजार का समय खत्म हुआ अब बहुत जल्द दर्शकों का पसंदीदा रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) टीवी पर आने वाला है। खबरों के अनुसार इस शो का आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल (Faissal Khan) खान को भी ऑफर दिया गया था।

हाल ही में फैसल खान ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'हेल्लो दोस्तों आप सब कैसे हैं? मुझे थोड़ा वायरल बुखार हो गया था पिछले कुछ दिनों से। पर अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं, दवा खा ली है मैंने। मैंने अपने कई दोस्तों से बात की है और पता चला कि ये बुखार फैल रहा है। ऐसे में अपना ख्याल रखें। आज खुशी का दिन है मेरे लिए क्योंकि मुझे दो ऑफर आए हैं। पहला बिग बॉस का था, जो मैंने ठुकरा दिया है। दूसरा ऑफर एक टीवी सीरियल के लिए है। मैं खुश हूं कि लोग मेरे बारे में सोच रहे हैं और मुझे रोल के लिए ध्यान में रख रहे हैं।

Bollywood Wrap: निया शर्मा हुई ट्रोल, एक क्लिक में पढ़ें बी-टाउन की कुछ मसालेदार खबरें

यूजर्स कर रहे हैं कमेंट

फैसल खान ने कहा 'मैं बेहद खुश हूं। कृप्या मेरे लिए आप दुआ करें ताकि मुझे अच्छा काम मिलते रहे। चाहे फिल्म हो या फिर वेब सीरीज मैं आप लोगों का मनोरंजन करता रहूं। शुक्रिया। बाय।' फैसल के वीडियो पर कई कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'बिग बॉस के ऑफर ठुकराने पर एक बार फिर विचार करें'। एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस को हां कह दें, इस सुनहरे मौके को हाथ से जाने न दें।' 

The Kapil Sharma Show में हो रही है इस कॉमेडियन की ENTRY, अब ऑडियंस हंस-हंस कर होंगे लोट-पोट

Jhalak Dikhhla Jaa Contestants Fees: शो में जबरदस्त रकम वसूल रहे हैं स्टार्स, Rubina Dilaik से ज्यादा फीस ले रहे ये Tiktoker

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन