1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. February 2023: फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में मचाएंगी खलबली, आपके पसंदीदा स्टार भी है शामिल!

February 2023: फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में मचाएंगी खलबली, आपके पसंदीदा स्टार भी है शामिल!

 Published : Feb 02, 2023 08:15 am IST,  Updated : Feb 02, 2023 08:15 am IST

थियेटर में इस महीने रिलीज होगीं ये 8 जबरदस्त फिल्में, कार्तिक आर्यन से लेकर अक्षय कुमार तक बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तहलका। ये है रिलीज डेट...

February 2023 films- India TV Hindi
February 2023 Image Source : FEBRUARY 2023

ओटीटी पर साल की शुरुआत जबरदस्त रही है। साल 2023 में जहां ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए वेब सीरीज तैयार हैं, वहीं थियेटर में इस बार पर कई फिल्में अपना जलवा दिखाने वाली है। कई और नई फिल्में इस लिस्ट का हिस्सा हैं। जानिए फरवरी के महीने में बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 

'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' - Almost Pyaar with DJ Mohabbat

पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला की फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' 3 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है। 

शिव शास्त्री बलबोआ - Shiv Shastri Balboa
अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' भी 10 फरवरी को रिलीज होगी। ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसका प्रचार दोनों सितारे सोशल मीडिया पर करते नजर आ रहे हैं। 

फराज - Faraaz
फरवरी के पहले हफ्ते में 'फराज' फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आधे से ज्यादा एक्टर्स इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यह फिल्म 3 फरवरी को रिलीज होगी।

टाइटैनिक 3डी - titanic 3D
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'टाइटैनिक 3डी' अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। 25 साल का जश्न मनाने के लिए ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 फरवरी को रिलीज होगी।

शाकुंतलम - Shaakuntalam
सामंथा प्रभु अपनी मचअवेटेड फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ये फिल्म कालीदास के महाकाव्य 'कालिदास शाकुंतलम' पर आधारित है। यह फिल्म भी 'शहजादा' के साथ 17 फरवरी को रिलीज हो रही है। 

शहजादा - Shehzada
कार्तिक आर्यन की इस साल की पहली फिल्म 'शहजादा' थियेटर में 17 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन भी हैं। 

सेल्फी - Selfiee
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को थियेटर में रिलीज होगी। ये एक्शन ड्रामा फिल्म है, दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। 

योर प्लेस ओर माइन - Your Place or Mine
हॉलीवुड फिल्म 'योर प्लेस ओर माइन' 10 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दो लॉग लवर्स की कहानी दिखाई गई है। 

ये भी पढ़ें-

Kumite: रियलिटी शो 'कुमिते 1 वॉरियर हंट' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, ये बॉलीवुड स्टार करेंगे होस्ट

अनन्या पांडे ने की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट, साइबर-थ्रिलर फिल्म में 'उड़ान' के निर्देशक के साथ करेंगी काम

मां के निधन के बाद एक बार फिर राखी सावंत पर टूटा दुखों का पहाड़, रोती बिलखती बोलीं- मुझे मार क्यों नहीं देते...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन