1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. राज कपूर और नरगिस के स्टाइल में दिखे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर, दिल छू लेगा रोमांटिक सॉन्ग 'तुमसे मिलके'

राज कपूर और नरगिस के स्टाइल में दिखे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर, दिल छू लेगा रोमांटिक सॉन्ग 'तुमसे मिलके'

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jun 20, 2023 05:38 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 05:38 pm IST

Tiku Weds Sheru: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की आने वाली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का पहला रोमांटिक सॉन्ग 'तुमसे मिलके' हुआ रिलीज।

Nawazuddin Siddiqui and Avneet Kaur - India TV Hindi
Nawazuddin Siddiqui and Avneet Kaur Image Source : INSTAGRAM

Tiku Weds Sheru: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर 'टीकू वेड्स शेरू' ने अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही लोगों का ध्यान भी खूब खींचा है। अब प्राइम वीडियो और सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट ने दर्शकों के लिए इस मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा का एक दिल को छू लेने वाला ट्रैक रिलीज किया है। इसके बोल हैं 'तुमसे मिलके' सॉन्ग के वीडियो में नवाजुद्दीन और अवनीत कभी डिस्को वाले लुक में तो कभी राज कपूर और नरगिस के लुक में नजर आ रहे हैं। 

प्यार के रंग और जुनून 

साईं कबीर द्वारा लिखे गए इस गाने को गौरव चटर्जी ने कबीर के साथ मिलकर कंपोज किया है और मोहित चौहान ने इसे आवाज दी है। 'तुमसे मिलके' प्यार के सुंदर रंगों और जुनून को दर्शाता है जिसके जरिए टीकू और शेरू, दोनों प्यार में डूबे नजर आते हैं। कह सकते हैं कि ये गाना असल मायने में फिल्म के सार की एक झलक है।  इस लव सॉन्ग को मोहित चौहान ने अपनी शानदार आवाज के जादू से जीवंत कर दिया है, जिसके हर एक शब्द के साथ इमोशन्स को फील किया जा सकता है।

मोहित चौहान की जादूई आवाज 

इस गाने पर बात करते हुए सिंगर मोहित चौहान ने कहा, "इस गाने के लिए गौरव चटर्जी और साईं कबीर के साथ सहयोग करना एक बेहद खुशी की बात है। इस गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की जोड़ी को खूबसूरती से पेश किया गया है। 'तुमसे मिलके' एक ऐसा गाना है जो आपके दिल को छू जाएगा और आपको प्यार की भावना का अनुभव कराएगा।" 

Akshara Singh का नया गाना 'लड़का के ड्रेस' हुआ रिलीज, ऐसी दिखाई अदाएं कि VIDEO बार-बार देखने को होंगे मजबूर

23 जून को रिलीज होगी फिल्म 

फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की बात करें तो यह दो अलग और उम्मीदों से भरे किरदार की कहानी है जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। ये फिल्म उनके सफर को फॉलो करती है जब वो दुनियादारी में फंसे और चुनौतियों से जूझ रहे होते हैं। साई कबीर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत बैंकरोल किया हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 23 जून को प्राइम वीडियो पर होगा। 

सुपरस्टार चिरंजीवी दादा बनकर फूले नहीं समा रहे, पोती के जन्म पर कही दिल की बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन