1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. इन पॉपुलर वेब सीरीज के अगले सीजन का लोगों को है बेसब्री से इंतजार, ये रही पूरी लिस्ट

इन पॉपुलर वेब सीरीज के अगले सीजन का लोगों को है बेसब्री से इंतजार, ये रही पूरी लिस्ट

 Published : Jun 12, 2023 09:53 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 09:53 am IST

इन पॉपुलर वेब सीरीज के पहले सीजन के आने के बाद से इनके नए सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस लिस्ट में 'मिर्जापुर 3' से लेकर 'पंचायत 3' शामिल है।

Panchayat 3 Asur 3 Mirzapur 3  Aarya 3  The Night Manager 2 Paatal Lok 2 The Family Man 3 most await- India TV Hindi
Most Awaited Web Series List Image Source : DESGIN.PHOTO

आपने ओटीटी पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज देखी होंगी पर क्या आप जानती हैं कि ऐसी भी कुछ वेब सीरीज हैं जिनका बजट बहुत अधिक नहीं रहा है, लेकिन फिर भी वह सुपरहिट रही है। ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं जिनके अगले सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस लिस्ट में 'मिर्जापुर 3', 'पंचायत 3', 'आर्या 3', 'द नाइट मैनेजर 2', 'पाताल लोक 2', 'द फैमिली मैन 3' और 'असुर 3' शामिल है। इन Web Series के 2 और 3 

सीजन को लेकर कुछ अपडेट सामने आई है। देखें पूरी लिस्ट -

मिर्जापुर 3 - 
साल 2018 में आई 'मिर्जापुर' वेब सीरीज ने ओटीटी पर काफी धूम मचाई है। जिसके बाद 2020 में इसका दूसरा सीजन भी धमाल मचा चुका है। इस वेब सीरीज की स्टार कास्ट और डायलॉग लोगों को बहुत पंसद है। ऐसे में Mirzapur 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेब सीरीज का तीसरा सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज किया जाएगा। 

पंचायत 3 - 
वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 2' को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और दर्शक इसके तीसरे सीजन के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। Panchayat 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देखने को मिलेगी।

आर्या 3 - 
सुष्मिता ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है कि फिल्म 'आर्या 3' की शूटिंग पूरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीरीज जुलाई के अंत या फिर अगस्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। 

द नाइट मैनेजर 2 -
आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर का दूसरा पार्ट 30 जून को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। The Night Manager 2 का निर्देशन संदीप मोदी और प्रियंका घोष ने किया है।

पाताल लोक 2 -
'पाताल लोक1' की सफलता के बाद एक इस का एक दूसरा सीजन एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए वापस आ रहा है। इस बार इस सीजन में एक पुलिस वाले की स्टोरी को दिखाया जाएगा, जिसे एक केस को सॉल्व करने के लिए दिया जाएगा और उसी में दर्शकों के लिए सस्पेंस और थ्रिलिंग का जायका मिलेगा। Paatal Lok 2 अमेजान प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। 

द फैमिली मैन 3 -
प्राइम वीडियो की इस शानदार सीरीज के दो सीजनों को दर्शकों ने काफी प्यार दिया और अब इसी को देखते हुए The Family Man 3  को साल 2023 में दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। 

असुर 3 -
अरशद वारसी और बरुन सोबती की मच अवेटेड वेब सीरीज 'असुर 2' रिलीज हुई, जिसे जबरदस्त रिव्यू मिला है। 'असुर 3' कब रिलीज होगी यह तो पता नहीं, लेकिन Asur के क्रिएटर गौरव शुक्ला ने बताया था कि इसका तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की ये खूबसूरत एक्ट्रेस इस शो में आएगी नजर, कहानी में प्यार और जुनून का लगेगा तड़का

यूट्यूबर जोगिंदर 'एमटीवी रोडीज कर्म या कांड' पर 18 करोड़ के घोटाले का खुलासा करेंगे

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव ने बताया कैसा है हाल!

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन