1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की ये खूबसूरत एक्ट्रेस इस शो में आएगी नजर, कहानी में प्यार और जुनून का लगेगा तड़का

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की ये खूबसूरत एक्ट्रेस इस शो में आएगी नजर, कहानी में प्यार और जुनून का लगेगा तड़का

 Published : Jun 12, 2023 07:32 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 07:32 am IST

शिवांगी जोशी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं, स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाया था। शिवांगी जोशी एकता कपूर के नए शो 'बरसातें' में कुशाल टंडन के साथ नजर आएंगी।

Shivangi Joshi Kushal Tandon ekta kapoor barsatein- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी उर्फ नायरा अपनी एक्टिंग और लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और मोहसिन खान 'नायरा' और 'कार्तिक' के रूप में फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। शिवांगी और मोहसिन की लव केमिस्ट्री फैंस को बहुत पंसद है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लोकप्रिय जोड़ी कार्तिक और नायरा की भूमिका मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने निभाई है। अब Shivangi Joshi aka naira एकता कपूर के नए शो में इस हैंडसम हंक के साथ रोमांस करते नजर आने वाली है। 

शो की कहानी -

yeh rishta kya kehlata hai की शिवांगी जोशी उर्फ नायरा इस बार एकता कपूर के नए शो Barsatein में कुशाल टंडन के साथ नजर आएंगी। शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन दोनों पहली बार एक साथ काम करने वाले हैं। एकता कपूर के अपकमिंग ड्रामा में शिवांगी जोशी एक जर्नलिस्ट का रोल प्ले करते नजर आएंगी। कुशाल और शिवांगी का किरदार पहले तो अपोजिट दिखाई देगा, लेकिन बाद में दोनों को प्यार हो जाएगा। 'बरसातें' के जरिए 6 साल बाद कुशाल टंडन की टेलीविजन पर वापसी होगी। कुशाल 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'नच बलिए 5', 'बिग बॉस 7' और 'खतरों के खिलाड़ी 5' जैसे कई शो फेमस शो का हिस्सा रहे हैं। वहीं शिवांगी जोशी को राजन शाही के हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पॉपुलैरिटी मिली है। 

ऑफिशियल अनाउंसमेंट -
एकता कपूर के अपकमिंग ड्रामा 'बरसातें' के लॉन्च से जुडी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस शो में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की केमिस्ट्री लोगों को कितना खुश कर पाती है। ये तो वक्त आने पर पता चल ही जाएंगा। शिवांगी आखिरी बार एकता कपूर के हाल ही में लॉन्च हुए शो 'बेकाबू' में नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें-

यूट्यूबर जोगिंदर 'एमटीवी रोडीज कर्म या कांड' पर 18 करोड़ के घोटाले का खुलासा करेंगे

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव ने बताया कैसा है हाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन