1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 8.5 रेटिंग वाली सीरीज जिसे मिले 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज, Gen Z क्या मिलेनियल्स भी करेंगे रिलेट, फ्री में देखें हर एपिसोड

8.5 रेटिंग वाली सीरीज जिसे मिले 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज, Gen Z क्या मिलेनियल्स भी करेंगे रिलेट, फ्री में देखें हर एपिसोड

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 27, 2026 11:43 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 11:43 am IST

हल्की-फुल्की और ट्रेवेल वेब सीरीज अगर आपको पसंद है तो ये वाली तो आपको जरूर पसंद आएगी। इससे Gen Z और मिलेनियल्स दोनों रिलेट कर पाएंगे। IMDb पर भी इसे तगड़ी 8.5 रेटिंग मिली है और इसे आप बिना एक भी रुपये खर्च किए यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

Soulmate- India TV Hindi
सोलमेट का एक सीन। Image Source : PRIME VIDEO

ओटीटी के दौर में भी लोग यूट्यूब की पसंदीदा वेब सीरीज देखना काफी पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के चलन से पहले यूट्यूब पर वेब सीरीज रिलीज होती थी। टीवीएफ, डाइस मीडिया जैसे प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज आते ही छा जाती थीं और झट से लाखों व्यूज उन्हें मस्ट वॉच और ट्रेंडिग बना देते थे। इसी दौर में एक हाई रेटिंग वाली कमाल की वेब सीरीज यूट्यूब पर रिलीज हुई। ट्रेवेल के शौकीन और हल्की-फुल्की सीरीज देखना पसंद करने वाले लोगों ने इसे खूब देखा, जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं इसका नाम 'सोलमेट' है। बिना किसी बड़ी स्टारकास्ट के भी ये सीरीज सफल रही और लोग इसे आज भी पसंद करते हैं। मिलेनियल्स और जेन जी दोनों ही इस मिनी सीरीज से रिलेट कर पाएंगे।

वेब सीरीज की कहानी

कहानी शिलांग की वादियों से शुरू होती है, जहां खुद को तलाशने के लिए एस्पायरिंग कंपोजर पहुंचता है और उसकी मुलाकात अपनी पूरी स्कूलमेट से होती है। स्कूलमेट घरवालों के कुछ फैसलों से परेशान होकर अकेले बाइक रोड ट्रिप पर निकली होती है। दोनों रिकनेक्ट करते हैं और अपनी सोलो ट्रिप को साथ में आगे बढ़ाते हैं। कई मुश्किलों का सामना करते हुए दोनों के लाइफ चैप्टर एक-दूसरे के सामने खुलने लगते हैं। इसी बीच दोनों शहर से दूर एक टापू पर फंसते हैं और लाइफ के उलझे पन्नों को सुलझाने के लिए हल मिलने लगते हैं। इस सीरीज में नॉर्थ-ईस्ट की खूबसूरत वादियां देखने को मिलती है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो जाती है, जो दिखाती है कि किस तरह से सोलो ट्रिप पर भी अच्छे दोस्त मिल सकते हैं। कई ट्विस्ट और टर्न के साथ सीरीज अंत तक बांधे रखती है। 

सीरीज की स्टार कास्ट

'सोलमेट' में प्रियांशू पैन्यूली लीड रोल में हैं और उनके किरदार का नाम भी प्रियांशू ही है। फीमेल लीड का रोल अंशुल चौहान ने निभाया है। इसके अलावा चंद और साइड कैरेक्टर्स है, जिनका इतना गहरा योगदान नहीं है। जूम टीवी के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।

IMDb रेटिंग और ओटीटी पर कहां देख सकते हैं ये सीरीज

ये एक रोमांटिक ट्रेवल सीरीज है, जिसे IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है। इस सीरीज के पहले ही एपियोड को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसके बाकी सभी एपिसोड पर भी 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं, जो दिखाते हैं कि ये एक शानदार सीरीज है, जो लोगों को काफी पसंद आई। इसे यूट्यूब के अलावा आप प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं। ये साल 2018 में रिलीज हुई थी और लॉकडाउन के बीच लोगों के बीच खासा पॉपुलर हो गई। फेसबुक से इस सीरीज का क्रेज लोगों के बीच बढ़ा था

ये भी पढ़ें: दांत कड़कड़ा देगी क्राइम थ्रिलर, जबरा सस्पेंस खोल देगा दिमाग के ताले, पहले दो पार्ट सुपरहिट, अब OTT पर धमाका करेगी तगड़ी रेटिंग वाली फिल्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन