1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. हो जाइए महामनोरंजन के लिए तैयार! OTT पर दस्तक देने वाली हैं 'कालकूट' से लेकर 'माहिम' जैसी 6 वेब सीरीज

हो जाइए महामनोरंजन के लिए तैयार! OTT पर दस्तक देने वाली हैं 'कालकूट' से लेकर 'माहिम' जैसी 6 वेब सीरीज

 Published : May 10, 2023 08:21 am IST,  Updated : May 10, 2023 08:21 am IST

New Web Series: 'गांठ', 'कालकूट' और 'माहिम' जैसी कई वेबसीरीज अब OTT पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन सीरीज में कई दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं।

web series to watch on netflix- India TV Hindi
web series to watch on netflix Image Source : INSTAGRAM

Web Series to watch on netflix: इन दिनों बिंज वॉचर लगातार यह सर्च करते रहते हैं कि उनके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या नया आने वाला है। क्योंकि अब दुनिया भर की बेहतरीन वेबसीरीज और फिल्में उन्हें अपनी स्क्रीन पर मिल जाता है। ऐसे में अब दर्शकों के लिए वेब सीरीज का नया खजाना मिलने वाला है। जल्द ही 6 बड़े बजट वाली और दमदार कास्ट वाली वेबसीरीज OTT पर रिलीज होने वाली हैं। वायकॉम ने एक साथ कई सारी नई मूवीज और बेवसीरीज का ऐलान किया है। आइए देखते हैं इन वेबसीरीज की पूरी लिस्ट...

1. गांठ चैप्टर 1: जमना पार

मानव विज और मोनिका पंवार स्टारर यह वेबसीरीज क्राइम-थ्रिलर जोन की है। इसे कनिष्क वर्मा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज का पोस्टर इतना दमदार है कि लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। 

2. कालकूट

'मिर्जापुर' के बाद अब एक बार फिर दो बड़े स्टार्स एक साथ आने वाले हैं। जी हां!  विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी अब एक साथ 'कालकूट' में नजर आएंगे। ये सुमित सक्सेना की वेब सीरीज है, जोकि एक इन्वेस्टिगेशन ड्रामा है। 

3. चीकू

मुंबई में रहने वाले एक साउथ इंडियन लड़के की कहानी देखना वाकई लोगों को प्रभावित करने वाली लग रही है। 'चीकू' की कहानी 21 साल के तमिल ब्राह्मण अय्यर कम्युनिटी के लड़के की है, जो मुंबई में रहता है। सीरीज में साउथ के दमदार एक्टर प्रकाश राज जैसे कई एक्टर हैं। इसे राजेश मापुस्कर ने डायरेक्ट किया है।

Anupamaa New Promo: अनुपमा की जिंदगी में हुई मालती देवी की एंट्री, नया प्रोमो का ट्विस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

5. ट्रांजिशन 

इन दिनों लोग खुलकर अपनी सेक्सुअल च्वाइस की करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में 'ट्रांजिशन' एक ट्रांस महिला की कहानी को सामने लाने वाली बेवसीरीज है। जो उसके संघर्षों को दिखाएगी। 

6. माहिम

दुनिया भर में पढ़े जाने वाले Jerry Pinto के मर्डर मिस्ट्री नॉवेल 'मर्डर इन मिस्ट्री' की कहानी पर आधारित इंडियन वेबसीरीज 'माहिम' रिलीज होने वाली है। 

'कंतारा 2' का इंतजार करने वाले फैंस के लिए खुशखबरी! तैयार हुई स्क्रिप्ट, जल्द शुरू होगी शूटिंग

The Kerala Story बैन के बाद बंगाल में हुए हालात खराब, कई भागों में बंटा समाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन