मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शानदार एक्टिंग के अलावा अपने खुशमिजाज़ अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर ऐसे कपड़े पहनते हैं, जिसकी वजह से वो कई बार महफिल लूट लेते हैं तो कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। रणवीर हाल ही में अपने गुरु श्यामक डावर के डांस शो में पहुंचे। जहां उनके अतरंगी कपड़ों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Related Stories
रणवीर सिंह ने सिर पर जादूगर वाली हैट, ब्लैक और मैरून रंग के कॉम्बिनेशन वाला लंबा जैकेट और पलाजो पैंट पहना हुआ था। साथ में काला चश्मा पहने रणवीर इवेंट में बिल्कुल जुदा लग रहे थे।
Pati Patni Aur Woh की एक्ट्रेस अनन्या पांडे को रियल लाइफ में भी लव ट्रायएंगल है पसंद
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही कबीर खान की मूवी '83' में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।