1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' में करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस कर मिस्टर बजाज बनेगा ये एक्टर?

'कसौटी जिंदगी की 2' में करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस कर मिस्टर बजाज बनेगा ये एक्टर?

 Published : Nov 01, 2019 04:59 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 05:00 pm IST

करण सिंह ग्रोवर ने 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज का रोल निभाया। फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।

Karan Singh Grover with Bipasha and Vivan- India TV Hindi
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु के साथ विवान भटेना

एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' अक्सर सुर्खियों में रहता है। कोमोलिका का रोल निभा रही एक्ट्रेस हिना खान की एग्जिट के बाद मिस्टर बजाज के रूप में करण सिंह ग्रोवर की एंट्री हुई, लेकिन उन्होंने भी शो को अलविदा कह दिया। अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें कयास लगाया जा रहा है कि शो में नया मिस्टर बजाज देखने को मिलेगा।

दरअसल, फेमस एक्टर विवान भटेना ने हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और उनकी वाइफ बिपाशा बासु के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया। इस दौरान विवान को मिस्टर बजाज के लुक में देखा गया। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'मेन इन ब्लैक... करण सिंह ग्रोवर... मिलिए मिस्टर बजाज से (सपोर्टिंग रोल में... वुमन इन ब्लैक बिपाशा बासु)।'

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: BB 7 की विनर गौहर खान संग 'दिलबर' गाने पर डांस करेंगे सलमान खान

बता दें कि विवान और करण सिंह ग्रोवर की दोस्ती सालों पुरानी है। दोनों ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में साथ में काम किया था।

'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल की ट्रैक की बात करें तो एक बार फिर से कोमोलिका की एंट्री हुई है, लेकिन हिना की बजाए अब आमना शरीफ ये किरदार निभा रही हैं। अनुराग बासु (पार्थ समथान) एक्सीडेंट के बाद 2 साल की मेमोरी भूल चुका है।

Bigg boss 13 Written Update October 31, 2019: पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने जीता टिकट टू फिनाले

कोमोलिका अब सोनालिका बनकर अनुराग की वाइफ बन गई है और प्रेरणा (एरिका फर्नांडिस) अनुराग के बच्चे की मां बनने वाली है। अब देखना होगा कि शो में अनुराग की याद्दाश्त कब वापस लौटेगी। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन