अनीता हसनंदानी एक बार फिर विशाखा यानी विश बनकर वापसी कर रही हैं। नागिन 4 में भी विश दिखाई देगी। नयनतारा जब गुंडों के बीच फंस जाती है तो इच्छाधारी नागिन विश आकर उसे बचाती है। नयनतारा को लगता है कि वो उसकी मदद करेगी और वो अच्छी है। लेकिन यहां भी विश निगेटिव रोल में ही होंगी। विश यहां किसी मकसद के साथ लौटी है और वो मकसद क्या है ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा।
Related Stories
फिलहाल अनीता हसनंदानी के फैन्स इसी बात से खुश हैं कि उनकी फेवरिट एक्ट्रेस फिर से विश के रूप में नजर आएगी। अनीता हसनंदानी भी इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अनीता ने कहा उन्हें निगेटिव रोल करने में हमेशा मजा आता है। देखिए वीडियो-