प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध गायक के जे येसुदास को उनके 80वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके लम्बे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
Related Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘‘80वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर बहुमुखी के जे येसुदास को शुभकामनाएं। उनके मधुर और हृदयस्पर्शी गीत ने उन्हें सभी वर्गो में लोकप्रिय बनाया है।’’ मोदी ने कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिये बहुमूल्य योगदान दिया है और उनके लम्बे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
गौरतलब है कि के जे येसुदास का जन्म 10 जनवरी, 1940 को केरल के फोर्ट कोच्चि में हुआ था।
सुनिए उनके कुछ मशहूर गाने-
इनपुट- पीटीआई