1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'थॉर : लव एंड थंडर' में नजर आएंगे क्रिस्चन बेल?

'थॉर : लव एंड थंडर' में नजर आएंगे क्रिस्चन बेल?

 Published : Jan 07, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 05:40 pm IST

'थॉर' फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म है जो 5 नंवबर, 2021 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन फिल्मकार टाइका वाइटीटी करेंगे।

Christian Bale - India TV Hindi
Christian Bale 

लॉस एंजिलिस: मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'थॉर : लव एंड थंडर' में काम करने को लेकर ब्रिटिश अभिनेता क्रिस्चन बेल की निर्माताओं संग बातचीत चल रही है। 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, फिल्म में काम करने को लेकर अगर डील पक्की हो जाती है तो यह 2012 की बेल की सुपरहीरो फिल्म 'द डार्क नाइट राइजेस' में ब्रूस वेन (बैटमैन) के निभाए किरदार के बाद उनकी बड़ी फिल्म होगी।

'थॉर' फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म है जो 5 नंवबर, 2021 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन फिल्मकार टाइका वाइटीटी करेंगे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म में बेल क्या किरदार निभाएंगे।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन