1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्टर कुशल पंजाबी के पिता ने बताई खुदकुशी की वजह, एक रात पहले हुआ था ये...

एक्टर कुशल पंजाबी के पिता ने बताई खुदकुशी की वजह, एक रात पहले हुआ था ये...

 Published : Jan 03, 2020 10:20 am IST,  Updated : Jan 03, 2020 10:20 am IST

  टीवी के जाने-माने एक्टर कुशल पंजाबी ने 27 दिसंबर को खुदकुशी करके अपने चाहने वालों को झटका दे दिया। कुशल की मौत की खबर जिसने भी सुनी वो अपने आंसू नहीं रोक पाया। 

एक्टर कुशल पंजाबी के...- India TV Hindi
एक्टर कुशल पंजाबी के पिता ने बताई खुदकुशी की वजह

मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर कुशल पंजाबी ने 27 दिसंबर को खुदकुशी करके अपने चाहने वालों को झटका दे दिया। कुशल की मौत की खबर जिसने भी सुनी वो अपने आंसू नहीं रोक पाया। सभी टीवी सितारे उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच कुशल पंजाबी के पिता ने एक खुलासा किया है। स्पॉटबॉय में छपी खबर में लिखा है कि सुसाइड से एक दिन पहले कुशल ने पिता के साथ ड्रिंक और डिनर किया था।

कुशल के पिता ने कहा उस रात हमारे बीच नॉर्मल बाप बेटे की तरह बात हुई। वे बिल्कुल ठीक लग रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशल सर्किट रेस के दौरान इन्जर्ड हो गया था और उनकी सर्जरी होनी थी। उन्हें अपने कंधे को हिलाना नहीं था।

बता दें, कुशल पंजाबी की एक फॉरेनर वाइफ और एक छोटा बच्चा है। वाइफ के साथ कुशल के रिश्ते अच्छे नहीं थे। हाल ही में कुशल उनसे मिलने शंघाई भी गए थे। 

बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उनकी जिंदगी का लो फेज चल रहा था तो कुशल ने उनका खूब साथ दिया था। मेरी शाहीन से शादी टूटी तो मैं बिल्कुल टूट गई थी। लेकिन उसने मुझे समझाया कि रिश्ता टूटा है लेकिन जिंदगी का अंत नहीं है य। उसने मुझे समझाया लेकिन खुद ऐसा कर लिया। वो ऐसा कैसे कर सकता है? दलजीत ने कहा मुझे उसके तीन साल के छोटे बच्चे की चिंता है। मुझे इस बात का अफसोस है कि कियान कभी भी ये नहीं जान पाएगा कि उसके पापा कितने अच्छे व्यक्ति थे। तीन साल के बच्चे के अंदर पापा को लेकर जो अभी इमेज है वो बड़े होकर बरकरार नहीं रहेगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन