टीवी के हिट सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों को एक बार फिर झटका लगेगा। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रहीं थी कि दयाबेन यानी दिशा वकानी शो में वापिस नज़र नहीं आएंगी। लेकिन फिर भी दर्शकों को कहीं ना कहीं उनकी वापसी का इंतज़ार है। अब खबर आ रही है कि शो को भिड़े मास्टर की बेटी सोनू यानी निधि भानुशाली भी छोड़कर जा रही हैं।
Related Stories
रिपोर्ट के मुताबिक निधि ने ये फैसला अपनी पढ़ाई के कारण लिया है। बता दें, निधि मुंबई के मिथिबाई कॉलेज से अपनी पढ़ाई कर रहीं हैं। निधि को पढ़ना बेहद पसंद है। वो कई बार शो के सेट पर भी पढ़ाई करती नज़र आती हैं। लेकिन शो के चलते वो अपनी पढ़ाई पर पुरी तरह से फोकस नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला लिया।
तारक मेहता के मेकर्स निधि को इस मामले में रिलेक्सेशन देने के मूड में हैं। मेकर्स का कहना है कि निधि शूटिंग को कम समय देकर पढ़ाई पर ज़्यादा फोकस कर सकती है। लेकिन निधि अब अपनी पढ़ाई के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहती हैं। इस कारण वो अपनी बात पर अटकी रही। अब शो मेकर्स ने भी निधि की बात मानकर निधि के एग्जि़ट की तैयारी कर ली है।
वहीं दिशा वकानी के शो छोड़ने की बात करें तो अपनी नन्हीं बच्ची के परवरिश के चलते उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। ये बात अलग है कि शो में अभी भी उनकी वापसी का इंतज़ार बना हुआ है। इसके साथ ही शो के प्रोड्यूसर का कहना है कि दिशा शो में एक साल से अधिक समय से काम नहीं कर रही है। हर मां अपने बच्चे के साथ समय बिताना चाहती है। लेकिन अब जब दिशा की बच्ची एक साल की हो गई है तो उन्हें शो में वापिस आ जाना चाहिए।
यहां देखें अन्य खबरें-
बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई दीKoffee with karan 6 : कार्तिक आर्यन ने कहा- 'अंधाधुन' में आयुष्मान से बेहतर काम कर सकते थे वो