1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'शोले' के 46 साल होने पर KBC 13 में नजर आएगी अमिताभ, हेमा और रमेश सिप्पी की तिकड़ी

'शोले' के 46 साल होने पर KBC 13 में नजर आएगी अमिताभ, हेमा और रमेश सिप्पी की तिकड़ी

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Oct 12, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 02:46 pm IST

केबीसी 13' का 'शानदार शुक्रवार' 15 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

 KBC 13 में नजर आएगी अमिताभ, हेमा और रमेश सिप्पी की तिकड़ी- India TV Hindi
 KBC 13 में नजर आएगी अमिताभ, हेमा और रमेश सिप्पी की तिकड़ी Image Source : IANS, YOUTUBE

मुंबई: बॉलीवुड दिवा हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी प्रतिष्ठित और आइकॉनिक फिल्म 'शोले' के 46 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर आएंगे। वे 'केबीसी 13' के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। हेमा मालिनी और 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी फिल्म की शूटिंग के पुराने दिनों को ताजा करते हुए शो में मस्ती करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की तिकड़ी अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी फिल्म के बारे में विभिन्न अज्ञात तथ्यों और विवरणों को साझा करते हुए दिखाई देंगे।

इतना ही नहीं, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन भी अपने प्रतिष्ठित गीत 'दिलबर मेरे' सीन भी करेंगे। हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी मेजबान अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बैठेंगे और एक सामाजिक कारण के लिए जीत की राशि दान करेंगे।

'केबीसी 13' का 'शानदार शुक्रवार' 15 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

इनपुट-आईएएनएस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन