1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अर्जुन बिजलानी 'इबादत बन गए हो' म्यूजिक वीडियो में नेपाली सिंगर स्मिता दहल संग आए नजर

अर्जुन बिजलानी 'इबादत बन गए हो' म्यूजिक वीडियो में नेपाली सिंगर स्मिता दहल संग आए नजर

 Published : Sep 07, 2021 05:19 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 05:19 pm IST

स्मिता दहल और अर्जुन बिजलानी इस इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल फ्रेश जोड़ी हैं और वे पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

अर्जुन बिजलानी, स्मिता दहल- India TV Hindi
अर्जुन बिजलानी, स्मिता दहल Image Source : INSTAGRAM

टेलीविजन स्टार अर्जुन बिजलानी और नेपाल की मशहूर सिंगर स्मिता दहल अपने चाहने वालों के लिए एक रोमांटिक नंबर लेके आये हैं। स्मिता दहल जिन्होंने नेपाल म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना काफी नाम बनाया है, बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है, जिसमें उनके साथ टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी नजर आ रहे हैं, गाने का नाम है "इबादत बन गए हो"।

म्यूजिक हमारी जिंदगी में बहुत जरूरी है तभी तो म्यूजिक लवर्स के लिए टी-सीरीज़ अपना नया रोमांटिक गाना रिलीज़ करने के लिए तैयार है। स्मिता दहल और अर्जुन बिजलानी इस इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल फ्रेश जोड़ी हैं और वे पहली बार एक साथ नजर आएंगे। गाना "इबादत बन गए हो" काफी रोमांटिक गाना है और युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

"इबादत बन गए हो" म्यूजिक वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जहां वीडियो में दोनों लीड एक्टर्स का सच्चा प्यार दर्शाया गया है। 'इबादत' शब्द वास्तव में पूजा को दर्शाता है और गीत प्यार में पागल पक्षियों को चित्रित करता है। नेपाल के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्मिता दहल एक जानी-मानी गायिका हैं, उन्होंने नेपाल के सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है, "मयालू तिमी काटा चौ", "मयालू तिमी 2", "पानी कुवाकु"  जैसे गीत से सभीको मंत्रमुग्ध कर दिया है।

इस गाने की धुन शबाब साबरी और स्मिता दहल ने दी है, जिसका निर्देशन राजीव एस रुइया ने किया है, संगीत शबाब साबरी ने दिया है और के-आर वाही ने लिखा है, इस गाने को जेस्टिन क्रिएटिव स्पार्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्शन तले बनाया गया है। पूनम यादव ने गाने को प्रोड्यूस किया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन