1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दो सीरियल लगातार फ्लॉप होने से आशा नेगी हो गईं थी डिप्रेशन का शिकार, कहा-इमोशनल ईटिंग की वजह से बढ़ गया था वजन

दो सीरियल लगातार फ्लॉप होने से आशा नेगी हो गईं थी डिप्रेशन का शिकार, कहा-इमोशनल ईटिंग की वजह से बढ़ गया था वजन

 Published : May 28, 2020 08:14 am IST,  Updated : May 28, 2020 08:14 am IST

टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी अपने दो शो के लगातार फ्लॉप हो जाने के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं।

asha negi- India TV Hindi
आशा नेगी Image Source : INSTAGRAM/MSNEGI

'पवित्र रिश्ता' फेम आशा नेगी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। आशा की हाल ही में वेब सीरीज बारिश 2 रिलीज हुई है। पवित्र रिश्ता के बाद आशा कई सीरियल्स में नजर आई हैं मगर उनके वह किरदार ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाए। उनके दो शो लगातार फ्लॉप होने की वजह से आशा डिप्रेशन में चली गई थीं। जिसका उनके शरीर पर काफी असर पड़ा था। इमोशनल ईटिंग की वजह से उनका वजन बढ़ गया था।

आशा को दो लीड शो  एक मुट्ठी आसामना और कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां में रिप्लेस किया गया था। मगर यह दोनों ही शो जल्दी खराब रेटिंग की वजह से बंद भी हो गए थे। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आशा ने बताया, दोनों शो के ना चलने का मुझ पर इमोशनली बहुत असर पड़ा था। जब पहला शो नहीं चला तो मुझे लगा चलो कोई नहीं शायद मेरा अतीत में करियर अच्छा रहा है तो शो के ना चलना कोई बात नहीं है। लेकिन जब दूसरा शो भी अच्छी रेटिंग नहीं ला पाया तो मेरा दिल टूट गया। मैं बहुत निराश हो गई थी। मुझे लगा अब मेरे लिए सब खत्म हो गया है। मैं उस समय डिप्रेशन में चली गई थी। मेरा वजन बढ़ गया था क्योंकि डिप्रेशन की वजह से मैं खाती रहती थी। इसका मेरे मानसिक स्वास्थ्य के साथ आत्मविश्वास पर भी असर पड़ा था।

आशा ने आगे बताया, समय के साथ मैं ठीक हुई और मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं एक एक्टर हूं और कोई बात नहीं अगर मेरे प्रोजेक्ट नहीं चल पाए। मुझे अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर थोड़ा चूजी होने पड़ेगा। मैं किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं कर सकती हूं। जिसकी वजह से मैंने लंबा ब्रेक लिया क्योंकि मुझे कुछ अच्छा ऑफर नहीं हो रहा था। मैं खुश हूं कि ऐसा हुआ। आपको पता है जब मैं मुंबई आई थी तो बैक टू बैक बिना किसी संघर्ष के मुझे काम मिल रहा था। मैंने उस समय स्ट्रगल नहीं देखा तो मुझे लगता है यह मेरा स्ट्रगल था। 

आपको बता दें आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे। 6 सालों तक दोनों रिलेशनशिप में थे।

रित्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन